Kerala के वायनाड में भीषण बारिश की वजह से लैंडस्लाइड, 106 की मौत, 98 लोग लापता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 30, 2024

Kerala के वायनाड में भीषण बारिश की वजह से लैंडस्लाइड, 8 की मौत, 100 ज्यादा लोग मलबे में दबे

डेस्क: केरल के वायनाड में भीषण बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुई है जिसमें 100 से ज्यादा लोग फंसे हुए है। लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। केरल के राजस्व मंत्री कार्यालय के अनुसार अबतक 106 लोगों की मौत हो चुकी है, 98 लोग लापता बताये जा रहे है।

वायनाड में हुए भूस्खलन पर केरल के मंत्री एम.बी. राजेश ने कहा, “अब तक 44 लोगों की मृत्यु हो चुकी है…विभिन्न एजेंसियों द्वारा युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हमने सेना से मदद मांगी है जो जल्द ही प्रभावित इलाकों में पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री इस अभियान पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। उन्होंने मंत्रियों की एक टीम वायनाड भेजी है… 250 लोगों को बचाया गया है और उन्हें अस्थायी आश्रय शिविरों में भेजा गया है। हम फंसे हुए लोगों को हवाई मार्ग से निकाल रहे हैं। बचाव अभियान के लिए सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

See also  'घुसपैठिए नाराज ना हो जाएं', इसलिए इरफान अंसारी पर नहीं लिया CM हेमंत ने ऐक्शन; हिमंता का आरोप

झारखंड में बड़ा रेल हादसाः चक्रधरपुर में 12810 हावड़ा-मुंबई मेल मालगाड़ी से टकराई, दो यात्रियों की मौत, 6 यात्री घायल; VIDEO
लैंडस्लाइड में घायल होने वाले 16 लोगों को वायनाड के मेप्पाडी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ के मुताबिक भारी बारिश के बाद वायनाड में भूस्खलन हुआ है. यहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित कर लिया है. आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 भी जारी किए गए हैं।

GTtFzQXXcAE4h0n

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन से व्यथित। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो घायल हुए हैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं। सभी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान फिलहाल चल रहा है। केरल के सीएम पिनाराई विजयन से बात की और वहां की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।”

See also  कटिहार में भीषण आग से 14 घर जलकर स्वाहा, बेटी की शादी के लिए रखा कैश और आभूषण जलकर हुआ खाक

GTtFaZdW8AAVAV1

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “मैं वायनाड में मेप्पाडी के पास हुए भारी भूस्खलन से बहुत व्यथित हूं…मैंने केरल के मुख्यमंत्री और वायनाड जिला कलेक्टर से बात की है, जिन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि बचाव अभियान जारी है। मैंने उनसे सभी एजेंसियों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने, एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और राहत प्रयासों के लिए आवश्यक किसी भी सहायता के बारे में हमें सूचित करने का अनुरोध किया है। मैं केंद्रीय मंत्रियों से बात करूंगा और उनसे वायनाड को हर संभव सहायता प्रदान करने का अनुरोध करूंगा। मैं सभी यूडीएफ कार्यकर्ताओं से बचाव और राहत कार्यों में प्रशासन की सहायता करने का आग्रह करता हूं।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now