दुर्गा पूजा के पंडाल में मॉडल के कपड़ों पर बवाल, अश्लीलता फैलाने पर भड़के लोग

दुर्गा पूजा के पंडाल में मॉडल के कपड़ों पर बवाल, अश्लीलता फैलाने पर भड़के लोग

डेस्कः देशभर में नवरात्र मनाया जा रहा है। लोग दुर्गा पंडालों में घूम घूम कर मां दुर्गा का दर्शन और आशीर्वाद ले रहे है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ जिसमें मॉडल अश्लील कपड़ों के साथ पूजा पंडाल में नजर आई।

धनबाद के बड़े होटल में पुलिस की छापेमारी, 6 महिलाएं और पुलिस को पुलिस ने पकड़ा
जिस पूजा पंडाल में महिलाएं साड़ी और पारंपरिक कपड़े पहनकर जाती है और पूजा करती है वहां कोलकाता की तीन मॉडल अश्लील कपड़े पहनकर पूजा पंडाल पहुंच गई और फोटो शूट कराया। इनमें से दो मॉडल मिस कोलकाता रह चुकी है। एक सनाती मित्रा 2017 में मिस कोलकाता रह चुकी है दूसरी हेमोश्री भद्रा 2016 में मिस कोलकाता रह चुकी है। हेमोश्री ने अपने दो साथियों के साथ पूजा पंडाल का वो वीडियो शेयर किया जिसमें वो क्लीवेज बेयरिंग टॉप पहनकर मां दुर्गा के पास पहुंचती है, ढोल और नगाड़ा बजाती है।

935fcd7c 3f17 4376 a006 29cfcafe2fbf9b0e91bf a17f 41df 9224 f7b0c22d018d

नवरात्र में शक्तिपीठ जेशोरेश्वरी मंदिर से मां काली का मुकुट चोरी, PM मोदी ने किया था भेंट
हेमोश्री के साथ एक लड़की हॉल्टर नेकलाइन वाली बॉडी फिटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। जिसमें थाई-हाई स्लिट कट दिया है, तो दूसरी ने ऑरेंज मिनी ड्रेस पहनी। जिसकी डीप वी प्लंजिंग नेकलाइन है और मिडरिफ एरिया पर कट दिया है। वहीं, क्रिस क्रॉस डिजाइन बनाकर डोरियों की पीछे की ओर बांधा और जालीदार स्टॉकिंग्स पहने। जिसमें दोनों के अंदाज को लोगों ने धार्मिक स्थल के हिसाब से गलत बताया।वीडियो वायरल होने के बाद अब इन्हे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now