बकरे की बोटी नहीं मिलने पर भाजपा सांसद के कार्यालय में बवाल, जमकर चले लात घूंसे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 16, 2024

mutton

यूपी के भदोही से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद के यहां गुरुवार की रात भोज पार्टी का आयोजन हुआ था। बताया जा रहा है कि सासंद की ओर से अपने क्षेत्र की जनता के लिए बकरे के मीट और भात की पार्टी दी थी। लेकिन जब लोग वहां पहुंचे तो उन्हें मीट की बजाय सिर्फ उसका रस परोसा गया।

इसी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि बकरे के बोटी को लेकर युवक आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद दो गुट हो गया।

देवघर एसपी पद से अजीत पीटर डुंगडुंग को गया था हटाया, फिर से निशिकांत दुबे के इलाके में हो गई नियुक्ति

ये मामला मझवां ब्लॉक के करसड़ा गांव का है। गुरुवार की रात भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद के कार्यालय पर भोज का आयोजन किया गया था। भोज में बकरा का मांस भी बनाया गया था। सभी लोग पंगत में बैठकर मीट का लुत्फ उठा रहे थे।

See also  महिला ने बेटे के साथ बनाया ऐसा वीडियो, देखकर खौल उठा लोगों का खून, बोले- सड़क पर कर लेती मुजरा!

लेकिन इसी दौरान किसी बात को लेकर दो लोग के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई पर आ गया। इसके बाद दोनों तरफ से अन्य लोग भी मारपीट करने लगे।

शुक्रवार को सुबह इस घटना का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। जिले भर में यह मामला सुर्खियों में रहा। नगर के चट्टी-चौराहे पर लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद ने इससे इन्कार कर दिया। उनका कहना है कि ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है।

झांसी में हादसाः मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में लगी आग, 10 नवजात बच्चों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now