Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | अमेरिका में गौतम अडानी पर लगे गंभीर आरोप, राहुल गांधी ने की गिरफ्तार करने की मांग

अमेरिका में गौतम अडानी पर लगे गंभीर आरोप, राहुल गांधी ने की गिरफ्तार करने की मांग

livedainik
November 21, 2024 1:16 PM
By
livedainik
2 years ago
Share
अमेरिका में गौतम अडानी पर लगे गंभीर आरोप, राहुल गांधी ने की गिरफ्तार करने की मांग
SHARE

दिल्लीः भारत के बड़े कारोबारी गौतम अडानी अभी हिंडनबर्ग के प्रकोप से उबरे भी नहीं थे कि अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर ने उनपर गंभीर आरोप लगाये है। अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर ने ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में दायर एक मामले में कहा गया है कि अडानी समूह ने भारत में सौर ऊर्जा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए $250 मिलियन (2110 करोड़ रुपए) की रिश्वत दी। इसमें गौतम अडानी, सागर आर अडानी और विनीत एस जैन पर अमेरिकी निवेशकों को गुमराह करने और न्याय में बाधा डालने के भी आरोप लगाए गए हैं। अब इसको लेकर अडानी ग्रुप के तरफ से एक बयान जारी किया गया है।

Contents
  • पीएम मोदी अडाणी को रहे हैं बचा
  • हेमंत-केजरीवाल की गिरफ्तारी फौरन, अडाणी की क्यों नहीं ?
  • अडाणी पर क्या आरोप लगे
  • रिश्वत मामले में छुपाई गई जानकारी
  • अमेरिकी अटॉर्नी ब्रायन पीस  ब्रायन पीस का बयान
  • कनाडाई पेंशन फंड से जुड़े विवाद
  • अदाणी समूह पर आरोपों का प्रभाव
  • अमेरिकी अधिकारियों की जांच और दस्तावेज:
  • अमेरिकी निवेशकों से धोखाधड़ी का कनेक्शन

झारखंड में एग्जिट पोल की नजर से समझिये किसकी बन रही है सरकार, सर्वे ने बढ़ाया सस्पेंस

पीएम मोदी अडाणी को रहे हैं बचा

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी ने नारा दिया था कि एक हैं तो सेफ हैं. इंडिया में अदाणी जी और मोदी जी एक हैं तो सेफ हैं. भारत में अदाणी जी का कोई कुछ नहीं कर सकता है. एक सीएम 10-15 करोड़ के आरोप में जेल चला जाता है लेकिन अदाणी जी 2 हजार रुपये का स्कैम करते हैं’प्रधानमंत्री अदाणी को बचा रहे हैं और प्रधानमंत्री अडानी के साथ भ्रष्टाचार में शामिल हैं…’जो एजेंसी झारखंड और दिल्ली के मुख्यमंत्री को अरेस्ट कर लेती है वो गौतम अडानी पर भी कार्रवाई करें।

See also  'मोदी के बजट में आदिवासियों के लिए कुछ नहीं' सेरेंगसिया के शहीदों याद करते हुए हेमंत ने कह दी बड़ी बात

हजारीबाग बस हादसे में 4 की मौत के पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताय शोक, पटना जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

हेमंत-केजरीवाल की गिरफ्तारी फौरन, अडाणी की क्यों नहीं ?

सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट रिश्वत मामले में गौतम अडानी और अन्य पर अमेरिकी अभियोजकों द्वारा आरोप लगाए जाने पर, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “अब यह अमेरिका में बिल्कुल स्पष्ट और स्थापित हो चुका है कि अडानी ने भारतीय कानून और अमेरिकी कानून दोनों को तोड़ा है। अमेरिका में उन पर अभियोग लगाया गया है। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि अडानी इस देश में एक स्वतंत्र व्यक्ति की तरह क्यों घूम रहे हैं। मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया गया है…अडानी ने जाहिर तौर पर 2000 करोड़ रुपये का एक घोटाला किया है और संभवतः कई अन्य घोटाले किए हैं, लेकिन वह बेखौफ घूम रहे हैं…हम इसे बार-बार दोहरा रहे हैं…यह इस बात की पुष्टि है कि हम क्या कह रहे हैं, प्रधानमंत्री अडानी को बचा रहे हैं और प्रधानमंत्री अडानी के साथ भ्रष्टाचार में शामिल हैं…”

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “जहां भी भ्रष्टाचार हो, जांच होनी चाहिए। लेकिन जांच अडानी जी से शुरू होगी। जब तक अडानी जी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक यह विश्वसनीय नहीं होगा। तो इसे वहीं से शुरू करें। अडानी जी को गिरफ्तार करिए, उनसे पूछताछ करिए और फिर जो भी इसमें शामिल है उसे पकड़ो। अंत में नरेंद्र मोदी का नाम सामने आएगा क्योंकि बीजेपी का पूरा फंडिंग ढांचा उन्हीं के हाथ में है इसलिए पीएम चाहकर भी कुछ नहीं कर सकते। एक तरह से अडानी जी ने देश को हाईजैक कर लिया है। भारत अडानी जी के कब्जे में है…”

See also  झारखंड के अंडर-19 क्रिकेट टीम में बंगाल के 26 वर्षीय खिलाड़ी, चयन प्रक्रिया और नियमों की पारदर्शिता पर उठे सवाल

अडाणी पर क्या आरोप लगे

अमेरिका ने गौतम अदाणी (62), उनके भतीजे सागर अदाणी और अन्य अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2020 से 2024 के बीच भारतीय सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत दी, ताकि सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल किए जा सकें। इस भ्रष्टाचार से अदाणी समूह को अनुमानित दो अरब डॉलर से अधिक का लाभ हुआ।

रिश्वत मामले में छुपाई गई जानकारी

एफबीआई का दावा है कि अदाणी समूह ने यह रिश्वतखोरी उन अमेरिकी बैंकों और निवेशकों से छुपाई, जिनसे समूह ने इस परियोजना के लिए अरबों डॉलर जुटाए। अमेरिकी कानून, विदेशों में अमेरिकी बाजार या निवेशकों से जुड़े भ्रष्टाचार की जांच को अनुमति देता है। अदाणी समूह से संपर्क किया गया, लेकिन फिलहाल उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

अमेरिकी अटॉर्नी ब्रायन पीस  ब्रायन पीस का बयान

न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी ब्रायन पीस ने कहा,
“
प्रतिवादियों ने अरबों डॉलर के अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की एक विस्तृत साजिश रची।“

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी, उनके भतीजे और अदाणी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक सागर अदाणी, और पूर्व सीईओ विनीत जैन पर निम्नलिखित आरोप लगाए गए हैं:

  • प्रतिभूति धोखाधड़ी
  • साजिश रचकर धोखाधड़ी
  • वायर धोखाधड़ी

इसके अलावा, अदाणी पर अमेरिकी एसईसी (Securities and Exchange Commission) द्वारा एक दीवानी मामले में भी आरोप लगाए गए हैं।

See also  गढ़वा डीसी कार्यालय में कैसे लगी आग ? आग से जरुरी कागजात हुए खाक!

कनाडाई पेंशन फंड से जुड़े विवाद

इस मामले में कनाडा के पेंशन फंड CDPQ के तीन पूर्व कर्मचारियों पर भी आरोप लगाए गए हैं। इन पर रिश्वत जांच को बाधित करने, ईमेल डिलीट करने, और गलत जानकारी देने के आरोप हैं। CDPQ, अदाणी की कंपनियों में निवेशक है।

अदाणी समूह पर आरोपों का प्रभाव

अदाणी समूह पर पहले भी धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लग चुके हैं। जनवरी 2023 में, अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अदाणी समूह पर शेयर बाजार में हेरफेर और लेखा गड़बड़ियों के आरोप लगाए थे, जिससे समूह को लगभग 150 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। हालांकि, अदाणी समूह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए शेयर बाजार में अपनी स्थिति मजबूत की थी।

अमेरिकी अधिकारियों की जांच और दस्तावेज:

  • मार्च 2023 में, एफबीआई ने अमेरिका में सागर अदाणी से संपर्क कर उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए।
  • अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी को “न्यूमैरो उनो” और “द बिग मैन” जैसे कोड नाम से संदर्भित किया गया था।
  • रिश्वत मामले में शामिल अन्य लोगों में रंजीत गुप्ता और रूपेश अग्रवाल का नाम शामिल है, जो एज्यूर पावर ग्लोबल के पूर्व अधिकारी हैं।

अमेरिकी निवेशकों से धोखाधड़ी का कनेक्शन

अमेरिकी एसईसी के अनुसार, अदाणी ग्रीन ने अमेरिकी निवेशकों से 175 मिलियन डॉलर से अधिक जुटाए। साथ ही, एज्यूर पावर को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया।

ब्रुकलिन की एक संघीय अदालत में, अदाणी समूह, सागर अदाणी, और अन्य अधिकारियों के खिलाफ विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article hzd-accident हजारीबाग बस हादसे में 4 की मौत के पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताय शोक, पटना जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
Next Article lohardaga badmintion जम्मू-कश्मीर में लहराएगा झारखंड का परचम बैडमिंटन U13 में 6 खिलाड़ी लाएंगे मेडल? लोहरदगा में चल रही तैयारियां
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

3 hours ago
खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

8 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

8 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

8 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?