Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | प्राचीन कोसा सिल्क बुनाई को नई जिंदगी दे रही हिंडाल्को, रायगढ़ में बुनकरों को किया गया सम्मानित

प्राचीन कोसा सिल्क बुनाई को नई जिंदगी दे रही हिंडाल्को, रायगढ़ में बुनकरों को किया गया सम्मानित

Prashant Singh
October 23, 2024 4:56 PM
By
Prashant Singh
2 years ago
Share
Hindalco
SHARE

रायगढ़ः  कोसा सिल्क का नाम तो सबने सुना होगा लेकिन इस सिल्क के बुनकरों की मेहनत और कला के बारे में कम ही लोग जानते हैं । किसी जमाने में साहूकारों के चंगुल में फंसे कोसा कला के बुनकरों को नई राह और नया मुकाम हासिल कराने में हिंडाल्को की बड़ी भूमिका है । ऐसे ही बुनकरों को हिंडाल्कों के कोसला ने रायगढ़ में सम्मानित किया ।

38 वर्षीय बुनकर सुंदर लाल देवांगन का जो कोसाला से पिछले 18 महीनों से जुड़कर काम कर रहे हैं कहते कि “मैं छत्तीसगढ़ में पिछले 20 वर्षों से बुनाई कर रहा हूँ। पहले हम साहूकारों के पास काम करते थे। उस समय हमें कम पैसे मिलते थे और हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन जब से मैं कोसला से जुड़ा हूँ, आय बढ़ गई है और कोसा सिल्क धागा और बुनाई की अन्य ज़रूरतें आसानी से पूरी हो रही हैं। हिंडाल्को ने हम बुनकरों के जीवन में कई बदलाव लाए हैं। अब हम ज़्यादा कमा रहे हैं और बचत भी कर पा रहे हैं,”  कोसाला आजीविका और सामाजिक फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी सामाजिक उद्यम है, जो आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख मेटल कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है। कोसला छत्तीसगढ़ के कोसा रेशम बुनकरों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

See also  छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, नारायणपुर में 40-40 लाख का दो इनामी नक्सली ढेर

मंगलवार को कोसाला द्वारा रायगढ़, चांपा और अन्य जिलों के बुनकरों को उनके सार्थक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बुनकर, रंगरेज़ और कोसा धागा निर्माताओं सहित कोसला समुदाय के सदस्यों के लिए आयोजित एक सम्मान समारोह ‘ताना-बाना समारोह’ में  कुल 23 योगदानकर्ताओं को हिंडाल्को के सीईओ, स्पेशियलिटी एल्युमिना एंड केमिकल्स बिजनेस सह निदेशक-कोसला सौरभ खेडेकर द्वारा सम्मानित किया गया।

Hindalco

कोसाला के योगदान की तारीफ करते हुए खेडेकर ने कहा- “हम आपको परिवार की तरह मानते हैं, और इस प्राचीन कला शिल्प के प्रति आपका योगदान अभूतपूर्व है । हम पारंपरिक प्रथाओं को जीवित रखने, सभी प्रक्रियाओं को मानवीय, न्यायसंगत और पारिस्थितिक रूप से संतुलित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कोसला के माध्यम से हमारा लक्ष्य कारीगरों के लिए आर्थिक अवसरों को बढ़ाना और उन्हें ऐसे उत्पाद बनाने में अपनी उत्कृष्टता और त्रुटिहीन कलात्मकता को प्रदर्शित करने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करना है, जिससे यह कला नई ऊचाइयों को छुए । छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क से खूबसूरती से डिजाइन और हाथ से बुनी गई साड़ियां, दुपट्टे और स्टोल दुनिया भर में पसंद की जा रही हैं।  

See also  Chhattisgarh में भीषण सड़क हादसाः गहरी खाई में पिकअप वैन गिरने से 17 लोगों की मौत

ताना बाना समारोह में रायगढ़ घराने की प्रसिद्ध कथक कलाकार मौलश्री सिंह द्वारा एक शानदार कथक नृत्य प्रदर्शन के साथ कोसा बुनाई के सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया, जिसने अपनी सुंदर कलात्मकता से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में, सीईओ- कोसला नीता शाह ने कहा – “ताना बाना कारीगरों के अथक प्रयासों को पहचानने और उनके शिल्प का जश्न मनाने का हमारा एक प्रयास है । इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य रेशम उत्पादन विभाग, रायपुर के निदेशक एस.के. कोहलेकर, बुनकर सेवा केंद्र-रायगढ़ के सहायक निदेशक आर.एस. गोखले, हिंडाल्को के ज्वाइंट प्रेसिडेंट-स्पेशलिटी एल्युमिना बिजनेस  शिशिर मिश्रा और अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article AMAN SAHU कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू लड़ेगा अंबा प्रसाद के खिलाफ बड़कागांव से चुनाव, हाईकोर्ट से मांगी इजाजत, मां ने लिया नामांकन पत्र
Next Article mahua maji रांची से महुआ माजी जेएमएम की बनीं प्रत्याशी, बीजेपी के सीपी सिंह से मुक़ाबला, 2019 में जीतते-जीतते हार थी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा
  • Jharkhand Rajya Sabha Elections:परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर फंसा पेंच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर बीजेपी का प्रदर्शन
  • चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार
  • CCL में जॉब के नाम पर 60 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, दरभंगा हाउस में करायी फर्जी ट्रेनिंग
  • मानसून की ने पकड़ी रफ्तारः 5 दिनों में झारखंड में एंट्री, कल रांची में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • झारखंड में आज से बालू खनन पर लगेगी रोक, राज्य के सभी 444 घाट 4 महीने के लिए बंद
  • नरेंद्र मोदी का सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर रहने का रिकार्ड, नेहरू को पीछे छोड़ा

You Might Also Like

बीजेपी नेत्री ने दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल का लगाया आरोप, रांची के कारोबारी के विरूद्ध FIR दर्ज

बीजेपी नेत्री ने दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल का लगाया आरोप, रांची के कारोबारी के विरूद्ध FIR दर्ज

3 weeks ago
छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा,10 मजदूरों की मौत 15 घायल

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा,10 मजदूरों की मौत 15 घायल

2 months ago
झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉडर पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस करडेगा घाटी में पलटी, 5 की मौत, 37 घायल

झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉडर पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस करडेगा घाटी में पलटी, 5 की मौत, 37 घायल

3 months ago
Raipur-Central-Jail-viral-video-girlfriend-wish-boyfriend-birthday

‘आज मेरी जान का जन्मदिन है’, रायपुर की जेल में कैदी की गर्लफ्रेंड ने बनाया वीडियो; सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

4 months ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?