- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पत्नी सुनीता केजरीवाल क्यों नहीं बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री? अरविंद केजरीवाल ने बताई इसकी वजह

अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देने का किया एलान, दो दिन बाद आम आदमी पार्टी से कोई नेता बनेगा मुख्यमंत्री

डेस्कः  दिल्ली के कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनी थीं, अब इसका जवाब मिल गया है। अरविंद केजरीवाल ने खुद इसका जवाब देते हुए इसके पीछे की असल वजह आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं को बता दी है।

केजरीवाल ने ‘आप’ के कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में कहा, जब मैं जेल गया तो कहा गया कि मेरी पत्नी मुख्यमंत्री बनेगी, लेकिन उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। हम सिर्फ काम करते आए हैं, आगे भी काम जारी रहें, उसके लिए जरूरी है कि दोबारा ‘आप’ की सरकार बने।

मंच से रोने लगे कांग्रेस छोड़ BJP में आए आदित्य विक्रम जायसवाल, बोले- अब झुकने का शौक नहीं

पूर्व सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता पिछली बार से ज्यादा सीटें जितवाएं। भाजपा वालों ने पूरी तैयारी कर रखी है कि दिल्ली में किसी भी तरीके से चुनाव जीतना है। वह काम बंद करा रहे हैं। हमें तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी साजिश सफल नहीं हुई है।

See also  नौकरानी ने पायलट को बेसुध कर साथ में खींच लिए अश्लील फोटो, ब्लैकमेलिंग कर लूट रही थी पैसे

‘आप’ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां तेज करते हुए सोमवार को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम की शुरुआत की। पहले दिन ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में किराड़ी और तिलक नगर विधानसभा में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले से लेकर, मंडल और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के साथ ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’ की शपथ भी दिलाई गई।

झारखंड में अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, विज्ञापन को लेकर भी कार्रवाई की मांग

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले पूरे देश में कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार लाओ, लेकिन दिल्ली की जनता डबल इंजन के चक्कर में न पड़े, क्योंकि यह एक छलावा है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, लेकिन दिल्ली की तरह कहीं भी मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा और इलाज नहीं मिलता है।

See also  छपरा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पिटाई से एक युवक की मौत, आगजनी कर किया बवाल, प्रशासन पर पथराव

केजरीवाल ने सोमवार को बल्लीमारान विधानसभा के बारादरी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो काम शुरू हुआ है, उसे रुकने नहीं देना है। केजरीवाल ने कहा कि पहली बार दिल्लीवालों ने हमें 70 में से 67 विधानसभा सीट दी थी, अगली बार 70 में से 62 सीटें दी। अब उससे कम नहीं होनी चाहिए। इस दौरान बल्लीमारान के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि यह तीन मंजिल का सामुदायिक भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है।

जमशेदपुर में पति ने पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से मार डाला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now