राहुल गांधी देश के नंबर एक आतंकी, उनपर तो इनाम होना चाहिए-केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 15, 2024

राहुल गांधी देश के नंबर एक आतंकी, उनपर तो इनाम होना चाहिए-केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान

भागलपुर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने विवादित बयान दिया है। उन्होने राहुल गांधी को देश का नंबर एक आतंकी बताते हुए उनपर इनाम देने की बात तक कह दी।यही नहीं उन्होने कहा कि देश के एजेंसी को देश का नंबर दुश्मन किसी को बताना चाहिए तो वो राहुल गांधी है।

झारखंड के तीन दुश्मन:RJD-JMM और कांग्रेस, बांग्लादेशी घुसपैठ सबसे बड़ी समस्या, चंपाई का किया गया अपनाम-जमशेदपुर में बोले PM मोदी
राहुल पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कहा कि ‘राहुल गांधी ने सिखों को बांटने की कोशिश की है, सिख किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है और यह चिंगारी लगाने की कोशिश है, राहुल गांधी देश के नंबर वन टेरेरिस्ट हैं.’

 

केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने भागलपुर में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी तो मेरे ख्याल से हिंदूस्तानी है ही नहीं, पहली बात तो उन्होने ज्यादातर समय देश के बाहर ही बिताया है, उनके दोस्त वहां पर है, फैमिली वहां पर है। मेरे ख्याल से उन्हे देश के साथ ज्यादा प्यार नहीं है, बाहर जाकर हर चीज उल्टा पुल्टा बोलना। पहले खबरे आती थी कांग्रेस के अंदर कॉल स्कैम आया, कॉमनवेल्थ स्कैम आया, ब्रिज गिर गए अब तो कोई ये कह दे कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में एक साइन भी गलत हुआ है, अब वो तो बात है नहीं। अब वो कभी ओबीसी की बात कर लो, कभी कास्ट की बात कर लो, उनका समझ है नहीं। आज भी वो रिक्शा वाले के पास जाकर कहता है कि इसे सीखेंगे कैसे, आपको प्रैक्टिकल जीवन में ये पता नहीं चला कि मजदूर का दर्द क्या है, मोची का दर्द क्या है, एक कॉरपेंट, एक मैकेनिक का दर्द क्या है। आधी से ज्यादा उम्र निकल गई आपको उनका दर्द नहीं पता तो कैसे काम करोगे, इससे आपका मजाक बनता है।

See also  बिहार में महागठबंधन खत्म होने के कगार पर ! लालू की बेटी ने नीतीश पर बोला अबतक का सबसे बड़ा हमला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now