- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

चंपाई सोरेन से हेमंता बिस्व सरमा और अमर बाउरी ने की मुलाकात, असम आने का दिया निमंत्रण

चंपाई सोरेन से हेमंता बिस्व सरमा और अमर बाउरी ने की मुलाकात, असम आने का दिया निमंत्रण

रांची: असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हेमंता बिस्व सरमा और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। शुक्रवार को चंपाई सोरेन और उनके बेटे बाबूलाल सोरेन ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी उसके बाद शनिवार को हेमंता बिस्व सरमा ने उनसे मुलाकात कर आगे की राजनीति और रणनीति पर चर्चा की।

 

अमन साहू गिरोह ने झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस को दी धमकी, कहा-मेरे आदमी को परेशान किया तो अंजाम भुगतना होगा
चंपाई सोरेन से मुलाकात के बाद हेमंता बिस्व सरमा ने कहा कि "कल चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हुए तो मैनें सोचा कि एक बार शुभकामनाएं देकर जाता हूं इसलिए सुबह आकर मैंने बात की। मैं चंपई सोरेन को असम के लिए निमंत्रण देता हूं कि आप आएं और मां कामख्या के मंदिर में पूजा भी करें और मेरे घर में एक बार खाना भी खाएं। मैं इन्हें निमंत्रण देने के लिए आया था।"

See also  झारखंड के तीन शहरों में दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, केंद्र सरकार ने हेमंत सरकार से मांगा नया प्लान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now