मणिपुर के मुख्यमंत्री दे सकते हैं इस्तीफा, गवर्नर के साथ देर रात की लंबी बैठक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 8, 2024

Manipur-chief-minister-N-Biren-Singh

मणिपुर में जारी हिंसक घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन और राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के बीच शनिवार रात इंफाल के राजभवन में 30 मिनट से अधिक समय तक एक बैठक हुई। इसके बाद इंफाल में अटकलों का बाजार गर्म है। बता दें कि यह बैठक मुख्यमंत्री के बंगले पर विधायकों की बैठक के तुरंत बाद हुई है। बैक टु बैक हुई बैठकों से मणिपुर के राजनीतिक परिदृश्य में हलचल बढ़ गई। इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा दे सकते हैं।

होटल मालिक ने खाना नहीं दिया तो घुस्साए ड्राइवर ने होटल में घुसा दिया ट्रक; VIDEO VIRAL

अभी तक बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान केंद्र सरकार को कुछ मांगें बताई होंगी। इस दौरान मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह भी थे।

See also  कोलकाता में हेमंत और सोरेन ने कालीघाट में की पूजा अर्चना, झारखंड के लिए मांगा आशीर्वाद

शुक्रवार को मणिपुर अखंडता समन्वय समिति (सीओसीओएमआई) द्वारा सार्वजनिक आपातकाल घोषित किए जाने के बाद मुख्यमंत्री के संभावित इस्तीफे के बारे में अटकलों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि भाजपा के शीर्ष सूत्रों ने एक टीवी चैनल को बताया कि उनके इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं है।

कुकी उग्रवादियों द्वारा हाल ही में घाटी के जिलों में ड्रोन बम विस्फोटों और कम दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल करने के बाद की गई है। इसमें कई लोग मारे गए। सुरक्षा बल के कुछ जवानों की भी मौत हुई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन ने पिछले साल 20 जून को इस्तीफा देने का प्रयास किया था। रविवार को सुबह करीब 11 बजे राजभवन में उनसे मुलाकात की संभावना है।

झारखंड में खरीदी गई 17 बुलेट प्रूफ कार, सीएम और राज्यपाल कारकेड में होंगी शामिल; जानें खासियत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now