स्टेडियम के पीछे नाबालिग लड़की से गैंगरेप, रात में फोन कर धमकी देते रहे दरिंदे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 23, 2024

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

रांची से सहेली के साथ बहन के घर राउरकेला घूमने आई नाबालिग लड़की से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। लड़कों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सहेली के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। घटना शनिवार देर शाम राउरकेला के प्लांट साइड थाना क्षेत्र की है। रविवार को पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज होने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

स्टेडियम के पीछे गैंगरेप

जोनल डीएसपी निर्मल महापात्रा ने बताया कि रांची की नाबालिग अपनी सहेली के साथ अपनी बहन के घर आयी थी। दोनों शनिवार देर शाम चप्पल खरीदने राउरकेला मार्केट जा रही थीं। बिसरा चौक के पास उन्होंने गांधी रोड निवासी साजन सिंह, राजेंद्र सिंह और गोपबंधुपाली निवासी बुलू मुंडा से चप्पल दुकान का पता पूछा।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला, कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना

See also  टी ट्राइब पर हेमंत के फैसले से हिमंता के असम में मच गया बवाल ! लौट गए झारखंडी तो सूनी पड़ जाएगी चाय बगान ?

इसके बाद तीनों बरगला कर स्टेडियम के पीछे ले गये, जहां नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। उसकी सहेली के साथ भी दुर्व्यवहार किया। देर रात बहन के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी दी। रविवार को पीड़िता बहन के साथ प्लांट साइड थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज करायी। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इधर, प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आयी और टीम गठित कर तीनों आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों और पीड़िता की मेडिकल जांच के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर दिया है।

मोबाइल से फोन कर पीड़िता को दे रहे थे धमकी

गैंगरेप के दौरान आरोपियों ने पीड़िता का फोन नंबर ले लिया था। रात्रि में बार-बार फोन कर उसे किसी को घटना के बारे में जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। रविवार सुबह भी आरोपियों ने पीड़िता को फोन कर धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल ट्रैक कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

See also  नई उत्पाद नीति से चार दिनों में 19 करोड़ से अधिक का हुआ मुनाफा

पत्नी को जीजा के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, अवैध संबंध के लिए दोनों ने मिलकर पति को मार डाला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now