- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

VIDEO हे भगवान! वायरल होने की सनक के लिए लड़के ने कोबरा को अपने मुंह में दबा लिया, काटने से मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 9, 2024

snake-bite-

सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आजकल लोग अजीबोगरीब कारनामा करते रहते हैं। इस चक्कर में अक्सर कुछ लोगों को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां लड़के ने फेमस होने के लिए कोबरा को अपने मुंह में दबा लिया। अब बताया जा रहा है कि सांप के काटने से उसकी मौत हो गई है। यह घटना तेलंगाना के कामारेड्डी जिले की है। मृतक लड़के की पहचान शिवराज के रूप में हुई, जो 20 साल का था।

वीडियो में दिख रहा है कि शिवराज सड़क के बीचों-बीच खड़ा है और कोबरा को अपने मुंह के अंदर डाल रहा है। ऐसा लगता है कि उसने दांतों से सांप को दबाया हुआ है, जो बचने के लिए छटपटाता नजर आ रहा है। लड़का इस दौरान हाथ जोड़कर कैमरे की ओर देख रहा है। वह अपने बालों को भी सहलाता है। कोबरा उसके मुंह में ही दबा हुआ है और 48 सेकंड्स का वीडियो समाप्त हो जाता है। कहा जा रहा है कि शिवराज अपने पिता के साथ साथों को पकड़ने का काम करता था।

See also  रांची में कई थाना प्रभारियों का SSP ने किया तबादला, त्योहारों से पहले हुआ फेरबदल

रात में सो रहा था शख्स, तभी नाक के रास्ते गले तक पहुंच गया कॉकरोच, सीटी स्कैन देखकर डॉक्टर हैरान

बाप-बेटे इस घातक सांप को पकड़ने आए थे जिसमें वे कामयाब भी रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, उसके पिता ने कहा कि वह इसका वीडियो रिकॉर्ड करे और व्हाट्सऐप ग्रुप में शेयर कर दे। अफसोस की बात यह रही कि जब वह सांप के साथ खतरनाक स्टंट कर रहा था तभी उसने उसे काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स इसे देखकर दुखी हैं और अपना गुस्सा भी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर कोबरा जैसे जहरीले सांप को मुंह में लेने की क्या जरूरत थी। इसी तरह कुछ और भी लोगों ने इस तरह का खतरनाक स्टंट न करने की सलाह दी है।

रांची के RIMS की लिफ्ट में महिला डॉक्टर से छेड़खानी, शोर मचाने पर पकड़ाया आरोपी

See also  मगरमच्छ के साथ रोमांस! युवती की हरकत देख दंग रह गए लोग; VIDEO हुआ वायरल

यहां देखें वीडियो

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now