- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार में दिल्ली- दरभंगा स्पेशल ट्रेन हुई बेपटरी, यात्रियों में हड़कंप; 4 घंटे हरिनगर रेलवे स्टेशन पर रही खड़ी

train_derail_in_bihar

बिहार में एक ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई और फिर यात्रियों में हड़कंप मच गया है। पश्चिमी चंपारण के हरीनगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर रात गाड़ी संख्या 04068 दिल्ली – दरभंगा स्पेशल ट्रेन की एक बोगी बेपटरी हो गई।

जिसके बाद रेलवे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। घटना रात्रि के लगभग बारह बजे के आसपास की बताई गई हैं। हालांकि इस घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नही मिली है।

वेस्ट बोकारो में हिंदू लड़की को लेकर भागा मुस्लिम युवक,दोनों पक्षों के बीच तनाव; पुलिस तैनात

घटना से घबराए यात्री अपनी अपनी सीट छोड़कर गाड़ी से उतरने लगे। जिसके बाद कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। इसके कारण लगभग चार घंटे तक गाड़ी हरिनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। घटना की सूचना पर पहुंची एआरटी की टीम ने बेपटरी हुई बोगी को गाड़ी से काट कर अलग कर इसको सुबह लगभग 3.55 बजे इसको रवाना किया गया।

See also  लोहरदगा के बाक्साइट यार्ड में मजदूर की मौत पर बवाल, सुविधाओं के अभाव और अवैध वसूली पर भड़का आक्रोश

ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर रीतेश कुमार ने घटना की पुष्टि की हैं। इस सबंध में बताया जाता है कि दिल्ली – दरभंगा स्पेशल ट्रेन हरिनगर रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान उसके एक जेनरल बोगी के बेपटरी होने से अचानक रुक गई। ट्रेन की गति कम होने से बड़ा हादसा होने से बच गया।

झारखंड में एग्जिट पोल की नजर से समझिये किसकी बन रही है सरकार, सर्वे ने बढ़ाया सस्पेंस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now