- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

रिश्तों को किया तार-तार; बाप और भाई करते रहे रेप, वीडियो भी बनाया

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

मध्य प्रदेश से रिश्ते की मर्यादा को तार-तार करने का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। मां के अगल होने बाद एक 15 साल की लड़की को उसके बाप और भाई ने ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। दोनों ने सिर्फ उसका रेप किया बल्कि वीडियो भी बनाया और ब्लैकमेल किया। पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके पिता और भाई ने कथित तौर पर बलात्कार किया। दिनारा पुलिस थाना प्रभारी विनोद भार्गव ने कहा कि बाप-बेटे की जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की मां परिवार से अलग हो गई थी और ओडिशा में रह रही थी।

झारखंड के गढ़वा में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन से रोका, भारी बवाल; पथराव में कई जख्मी

लड़की के अनुसार, तीन साल पहले उसकी मां के चले जाने के बाद उसके पिता ने उसके साथ बलात्कार करना शुरू कर दिया। उसके बड़े भाई ने भी उसके साथ बलात्कार किया और उसे ब्लैकमेल करने के लिए एक वीडियो भी बनाया। अधिकारी ने कहा कि उसे चेतावनी दी गई कि वह अपनी आपबीती किसी को न बताए। ऐसा करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई।

See also  खूंटी में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, अवैध बालू लेकर जा रहे टर्बो की हाइवा से टक्कर

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने बाद में अपने दूसरे भाई को इस बारे में बताया। दोनों ने गुरुवार को पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण पोक्सो अधिनियम के तहत बलात्कार और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

बाबा सिद्दीकी के हत्यारों की सामने आई हमलावरों की तस्वीर; हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हमलावर; मर्डर केस के 10 बड़े अपडेट्स

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now