मॉइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन होने से भारत समेत दुनियाभर में हड़कंप, विमान सेवा ठप, बैंक-फोन-कंप्यूटर पर भी असर

दरभंगा-मुंबई फ्लाइट सहित पांच विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, अलग अलग जगहों पर कराया गया लैंडिंग

दिल्ली: साइबर सिक्योरिटी प्लेटफार्म क्राउडस्ट्राइक में दिक्कत की वजह से भारत समेत दुनिया भर में कई सेवाएं प्रभावित हो गई है। इंडिगो और स्पाइजेट जैसे विमान कंपनियों का कहना है कि सर्वर में दिक्कत की वजह से विमान सेवाएं प्रभावित हुई है। एयरपोर्ट पर चेक इन चेक आउट सिस्टम टप हो गया है। बुकिंग सेवाएं प्रभावित है। सबसे ज्यादा प्रभाव अमेरिका में पड़ा है।

GS1qwsOWEAAr1PT 1

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, “MEITY वैश्विक आउटेज के संबंध में माइक्रोसॉफ्ट और उसके सहयोगियों के संपर्क में है। इस आउटेज का कारण पहचान लिया गया है और समस्या को हल करने के लिए अपडेट जारी कर दिए गए हैं। CERT एक तकनीकी सलाह जारी कर रहा है। NIC नेटवर्क प्रभावित नहीं है।”

GS1WtTObEAA0RpB

 

इंडिगो ने ट्वीट किया, “हमारे सिस्टम वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से प्रभावित हैं, जिसका असर अन्य कंपनियों पर भी पड़ रहा है। इस दौरान बुकिंग, चेक-इन, आपके बोर्डिंग पास तक पहुंच और कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं…”

स्पाइसजेट ने ट्वीट किया, “हम वर्तमान में अपने सेवा प्रदाता के साथ तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिससे बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग कार्यक्षमताओं सहित ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। परिणामस्वरूप, हमने हवाई अड्डों पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाएं सक्रिय कर दी हैं। हम आगामी यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे काउंटरों पर चेक-इन पूरा करने के लिए सामान्य समय से पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें…”

GS1WzVSaYAALbNw

इससे सबसे ज्यादा अमेरिकी विमान सेवा पर असर पड़ा है। अमेरिका के कई हिस्सों में इमरजेंसी सेवा 911 भी प्रभावित हुई है. इसकी वजह से नॉन इमरजेंसी कॉल की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में भी बैंकिंग, टेलीकॉम, मीडिया आउटलेट और एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित हुई हैं । ऑस्ट्रेलिया के नेशनल साइबर सिक्योरिटी कॉर्डिनेटर का कहना है कि देश में शुक्रवार दोपहर बड़े पैमाने पर कई कंपनियों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

विस्तारा ने ट्वीट किया, “हमारे सेवा प्रदाता की ओर से वैश्विक आउटेज के कारण हम अपने परिचालन के विभिन्न पहलुओं में तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हम इस समस्या को जल्द से जल्द हल करने के लिए उनके साथ काम कर रहे हैं…”

GS1hZmnXwAAXO5B

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now