महाकुंभ का हुआ शुभारंभ, पहला शाही स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, हेलिकॉप्टर से ले सकेंगे एरियल व्यू, देखिये क्या है खास तैयारी

महाकुंभ का हुआ शुभारंभ, पहला शाही स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, हेलिकॉप्टर से ले सकेंगे एरियल व्यू, देखिये क्या है खास तैयारी

डेस्कः प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। गंगा, यमुना और कल्पित सरस्वती के संगम में शाही स्नान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु संगम में उमड़े है। इस बार देश विदेश से करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने की उम्मीद है। पहले शाही स्नान से पहले ही संगम में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था।

संगम में पहला शाही स्नान 13 जनवरी को हुआ, इसके बाद पांच और शाही स्नान संगम में होना है। दूसरा शाही स्नान 14 जनवरी को , तीसरा 29 जनवरी को, चौथा 03 फरवरी को, पांचवां 12 फरवरी को और छठा शाही स्नान शिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को होगा। माना जा रहा है कि अभी तक प्रयागराज में करीब एक करोड़ देशी विदेशी श्रद्धालु पहुंच चुके है।

mahakumbha 1
144 साल बाद महाकुंभ आया है इस अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बधाई दी है और उन्होने लिखा है कि अनेकता में एकता की अनुभूति के लिए, आस्था एवं आधुनिकता के संगम में साधना एवं पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी पूज्य सन्तों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है. मां गंगा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें. महाकुंभ प्रयागराज के शुभारंभ और प्रथम स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं

इस बार महाकुंभ को खास बनाने की पूरी तैयारी की गई है। महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं पर हेलिकाप्टर से गुलाब की पुष्प वर्षा होगी। उद्यान विभाग की ओर से गुलाब की पंखुड़ियां को हेलिकॉप्टर के माध्यम से संगम क्षेत्र में यानी पूरे 4000 हेक्टेयर के मेला क्षेत्र के श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करने की तैयारी पूरी कर ली गई है. कुंभ मेला के उद्यान प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि मुख्य स्नान पर्व पर गुलाब की पंखुड़ियां की वर्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है. प्रत्येक स्नान पर्व पर लगभग 20 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियां से वर्षा की जानी है ।

इस बार महाकुंभ में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हेलिकाप्टर की भी व्यवस्था की गई है। इसका किराया 3,000 रुपये से घटाकर मात्र 1,296 रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी. यह 7-8 मिनट की हेलिकॉप्टर राइड आज से शुरू होगी, जिसमें पर्यटक प्रयागराज शहर के ऊपर से महाकुंभ मेले की भव्यता का हवाई नजारा ले सकेंगे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now