बॉस के साथ शारीरिक संबंध बनाओ; पत्नी को मिला पति का फरमान, नहीं मानी तो दे दिया तलाक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 25, 2024

maharashtra-wife

डेस्कः महाराष्ट्र के कल्याण में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर इसलिए घर से बाहर निकाल दिया कि पत्नी ने उसके बॉस के साथ शारीरिक संबंध बनाने की मांग को ठुकरा दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पति सोहेल शेख ने अपनी दूसरी पत्नी को अपने बॉस के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला, जिसे पत्नी ने नकार दिया। इसके बाद पति ने उससे अपने मायके से 15 लाख रुपये लाने की मांग की, जिसे वह अपनी पहली पत्नी को देना चाहता था।

कमरे में बुलाकर डॉक्टर ने बनाया शारीरिक संबंध, रांची की महिला ने 32 लाख ठगी का लगाया आरोप

जब दूसरी पत्नी ने यह मांग भी पूरी करने से इंकार किया, तो पति ने गुस्से में आकर उसे तीन तलाक दे दिया और घर से बाहर निकाल दिया।पति के व्यवहार से परेशान होकर पीड़िता ने छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। मामले को बाद में कल्याण के बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति सोहेल शेख के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

See also  रांची में प्रेम प्रसंग में हत्या, पत्नी गीता ने प्रेमी इरफान के साथ मिलकर पति को मार डाला

जानकारी के अनुसार, छत्रपति संभाजी नगर में रहने वाली पीड़िता की शादी जनवरी 2024 में कल्याण में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हुई थी। शुरुआती कुछ महीने उसका रिश्ता ठीक-ठाक चलने के बाद उसके पति ने उसे मायके से पैसे लाने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी ने अपनी उससे कहा कि मैं तुम्हारे साथ रहना चाहता हूं, इसके लिए पहली पत्नी को तलाक देना है और उसके लिए 15 लाख रुपये लगेंगे। तुम मायके जाकर 15 लाख रुपये लेकर आओ, लेकिन पत्नी ने पैसे नहीं लाए।

तीन तलाक को आपराधिक घोषित करने वाले कानून के बावजूद, ऐसी घटनाएं सामने आना चिंता का विषय है। इस मामले ने फिर से महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कानून के सख्ती से पालन की आवश्यकता को जोर दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगी।

तेज रफ्तार आ रही थी ट्रेन, पटरी पर लेट गया शख्स; बाद में उठकर घर चला गया

See also  Nitish-Tejashwi एक फ्लाइट में जा रहे है दिल्ली, NDA-I.N.D.I.A में हलचल तेज,चंपाई-कल्पना भी इंडिया की बैठक में होंगे शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now