पहले मेरे साथ रेप किया… अब बेटी के पीछे पड़ गया; थाना पहुंची महिला ने बताई आपबीती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 8, 2025

rape_in_Gwalior

डेस्कः ग्वालियर में एक महिला ने एक युवक पर लगातार कई वर्षों तक बलात्कार करने और अब बेटी के पीछे पड़ने के आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी उसे आधी रात को सड़क से उठाकर गेस्ट हाउस में ले गया और वहां डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ लगातार रेप करने लगा।

महिला जैसे तैसे जब उसके चंगुल से छूटकर थाने पहुंची तो पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की और युवती को दूसरे थाने जाने को कहा। इस तरह युवती थाने दर थाने भटकती रही, पर उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह चुप बैठ गई, लेकिन इससे आरोपी का हौसला बुलंद हो गया। अब वह उसकी बेटी को परेशान कर उस पर बुरी नजर रख रहा है। जिसके बाद परेशान युवती एकबार फिर शिकायत कराने एसपी ऑफिस में गुहार लगाने पहुंची।

HMPV को लेकर अलर्ट मोड पर झारखंड, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग के निर्देश

See also  MP में टीचर ने क्लास शुरू कर दी पार्टी, मासूमों को परोसी शराब; वायरल वीडियो पर कलेक्टर का ऐक्शन

यह मामला ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका इलाके का है, जहां रहने वाली विवाहिता को रिठौरा कला निवासी भूपेंद्र मावई पिछले 8 सालों से परेशान कर रहा है। महिला ने बताया कि 8 वर्ष पूर्व आरोपी से उसका परिचय हुआ था और आरोपी ने उसे एकांत जगह ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया था और उसके अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए थे। बाद में आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार गलत काम करता रहा।

बीते 4 दिसंबर की रात भी जब पीड़िता एक होटल में खाना बनाकर घर जा रही थी तभी आरोपी ने जबरन उसे पढ़ाव थाना क्षेत्र में स्थित एक गेस्टरूम में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर जब महिला संबंधित थाने में पहुंची तो उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई और उसे पड़ाव से किला गेट फिर हजीरा थाने टरकाया गया।

झारखंड में बनेंगे दोगुने स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, 26 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति

See also  बिहार के गोपालगंज में निगरानी की कार्रवाई, रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी हुआ गिरफ्तार

इस बीच 1 जनवरी को आरोपी ने मोबाइल पर फिर से जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि अब आरोपी बेटी के वॉट्सऐप नंबर पर अश्लील फोटो और मैसेज भेज रहा है। महिला का कहना है कि ऐसे में मेरे पास अब आत्महत्या करने के अलावा अब कोई रास्ता नहीं है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मौजूद महिला थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने महिला से आवेदन लेते हुए बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में आया है और मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ऑफिस पहुंची महिला ने बताया कि आरोपी युवक द्वारा उसके अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर उसके साथ लगातार गलत काम किया गया। वहीं अब आरोपी फरियादी महिला की बेटी के मोबाइल पर भी अश्लील फोटो-वीडियो भेज रहा है, साथ ही उसने बेटी के नाम से फेक आईडी भी बना ली है, जिससे वह उन वीडियो को वायरल कर रहा है। ऐसे में पीड़िता ने एसपी ऑफिस में आत्महत्या करने तक की धमकी दी। बाद में पुलिस जन सुनवाई में मौजूद अधिकारियों ने महिला की फरियाद सुनी और मामले की जांच की बात कही।

See also  जेसीबी से कुचल कर नाग की मौत, शव के पास डटी रही नागिन, देखें वायरल VIDEO

यहां लोग नाम बताते नहीं…गुनगुनाते हैं, कहां है व्हिसलिंग विलेज, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now