नाबालिग बेटी की छेड़छाड़ से तंग आकर मां ने युवक के खिलाफ रची खतरनाक साजिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 13, 2025

नाबालिग बेटी की छेड़छाड़ से तंग आकर मां ने युवक के खिलाफ रची खतरनाक साजिश

साहिबगंज : नाबालिग बेटी से लगातार हो रहे छेड़छाड़ से तंग आकर मां ने युवक के खिलाफ साजिश रची। आरोपी जब घर आया तो मां ने बेटी के साथ मिलकर आरोपी को करंट लगाकर मार डाला। घटना साहिबगंज के राधानगर की है। हत्या के आरोप में पुलिस ने मां और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। मां को जेल और बेटी को बाल सुधार गृह दुमका भेज दिया गया है।

एकतरफा प्यार में क्रिकेटर के घर पहुंची किशोरी, केरोसिन डाल लगाई आग
गांव वालों के अनुसार, आरोपी मृतक राजू मंडल अक्सर घर में घुसकर लड़की के साथ छेड़छाड़ करता था, जबरन घर का सामान उठाकर ले जाता था। पिछले दो महीने से ये सिलसिला चल रहा था। महिला ने कुछ गांव वालों से इसकी शिकायत की, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की। राजू की हरकतों से तंग आकर मां ने उसे सबक सिखाने का फैसला किया।

नाबालिग से 62 लोगों ने किया बलात्कार, अश्लील वीडियो किया शेयर, वायरल करने की धमकी देकर करते रहे यौन शोषण
छेड़खानी से तंग आकर मां और बेटी ने शुक्रवार को बिजली का तार खरीदा और तार से प्लास्टिक हटाकर उसे बांस में लपेट दिया। कॉपर वायर से कनेक्ट कर उसे दरवाजे के सामने बिछा दिया, लेकिन उस रात राजू घर नहीं आया। महिला ने शनिवार को भी ऐसा ही किया और रात करीब 10 बजे राजू नशे की हालत में घर आया और गालियां देने लगा तभी तारों से उलझ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
आरोपी महिला अपने पति से करीब 15 सालों से अगर रह रही थीं, गांव वालों के अनुसार, घरेलू विवाद में पति ने उसे छोड़ दिया था। थानेदार ने बताया कि साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, राजू मंडल महिला के घर अक्सर आया करता था और उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करता था इसके साथ ही घर से कुछ न कुछ सामान लेकर चला जाता था।

See also  शादी से ठीक पहले दूल्हा को लेकर फरार हुई बहन, दुल्हन के शरीर करती रही सात फेरा लेने का इंतजार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now