- Advertisement -

मुझसे पहले कैसे की शादी ; दिल्ली में छोटे भाई से चिढ़ा बड़ा भाई, चला दी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 7, 2025

बिहार में प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में मर्डर की आशंका

डेस्कः दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक शख्स ने अपने छोटे भाई को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि परिवार के साथ विवाद के बाद उसने ऐसा किया। आरोपी ने बताया कि वह इस वजह से गुस्से में था क्योंकि पिछले साल उसके छोटे भाई की शादी हो गई थी जबकि वह अभी तक अविवाहित था।

पुलिस के अनुसार, आनंद मिश्रा ने अपने 29 साल के छोटे भाई अनिरुद्ध मिश्रा पर गोली चला दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। पीड़ित का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने कहा कि अनिरुद्ध मंडावली में अपने घर से प्रोटीन और अन्य हेल्थ सप्लीमेंट्स की बिक्री और आपूर्ति का काम करता है, जबकि आनंद नाइट क्लबों में सुरक्षा गार्ड और बाउंसर के रूप में काम करता है।

बिहार में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, पटना से वैशाली तक हिली धरती

See also  पलामू में पुलिस और शशिकांत गंझू दस्ते के बीच मुठभेड़, कारतूस-मैगजीन समेत नक्सली सामान बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आनंद अविवाहित है और नशे का आदी है। ऐसे में उसके पिता ने नशे की लत के कारण 2015 में उसका त्याग (डिसओन) कर दिया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘करीब एक साल पहले परिवार ने आनंद को बिना आमंत्रित किए और बताए बिना अनिरुद्ध की शादी कर दी थी। जब आनंद को इस बारे में पता चला, तो वह नाराज हो गया और अपने परिवार से नाखुश था, क्योंकि उन्होंने पहले उसकी शादी करवाने के बारे में नहीं सोचा।’

डिप्टी पुलिस कमिश्नर (पूर्व) अभिषेक धानिया ने बताया कि घटना दोपहर 12.13 बजे हुई और मधु विहार थाने में मामला दर्ज किया गया। सोमवार सुबह करीब 8 बजे आनंद अपने माता-पिता के घर पहुंचा और पड़ोस में घूम रहा था। करीब 11.30 बजे वह अपने घर गया और अपने माता-पिता से झगड़ने लगा। उसने आरोप लगाया कि साजिश के तहत उन्होंने उसे घर से निकाल दिया है। अनिरुद्ध घर पर मौजूद नहीं था, वह जिम गया हुआ था।

See also  गोइलकेरा स्टेशन पर कांटाबाजी–हटिया इस्पात एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर,जोबा मांझी के प्रयासों से मिली बड़ी सफलता

डीएसपी ने कहा, ‘दोपहर के करीब जब अनिरुद्ध जिम से लौटा तो गुस्से में आनंद ने बंदूक निकालकर अनिरुद्ध को जान से मारने के इरादे से गोली चला दी। गनीमत रही की गोली अनिरुद्ध के बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से में लगी। हम दिल्ली-एनसीआर में आनंद के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं।’ पुलिस ने बताया कि वे अनिरुद्ध का बयान दर्ज नहीं कर पाए क्योंकि डॉक्टरों ने उसे फिलहाल इसके लिए अनफिट बताया है।

मामला तो गांधी मैदान में ही निपटेगा; प्रशांत किशोर ने नीतीश और बीजेपी को दिखाई आंख

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now