नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंहः पीएम मोदी, खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन ने भी दिया शोक संदेश

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, राबर्ट वाड्रा ने पोस्ट कर दी जानकारी, गंभीर हालत में एम्स में कराया गया था भर्ती

दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह का 91 वर्ष  (Former Prime Minister Manmohan Singh passes away )की आयु में दिल्ली एम्स में निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। स्वास्थ्य समस्याओं के बाद उन्हे एम्स में भर्ती कराया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम मोदी को श्रद्धांजलि दी और उन्हें महान अर्थशास्त्री बताया ।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, हेल्थ सर्किट बनाने का दिया निर्देश

 

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है ।

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने मनमोहन सिंह के निधन होने की सूचना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होने पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। देश में आपके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।”

GfvQfodbEAQN2bz

2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे। देश की अर्थव्यवस्था में उनका अहम योगदान माना जाता है।देश के आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है। बात करें उनकी निजी जिंदगी की तो सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ। 1947 में विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आया। मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की पढ़ाई की।इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डी. फिल. की डिग्री ली।मनमोहन सिंह का सियासी सफर 1990 के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ, जब वो तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री बने।

1991 से 1996 तक, डॉ. सिंह भारत के वित्त मंत्री रहे. इस दौरान उन्होंने आर्थिक सुधारों की एक व्यापक नीति लागू की, जिसे विश्वभर में सराहा गया। इन सुधारों ने भारत को आर्थिक संकट से उबारकर एक नई दिशा दी. डॉ. मनमोहन सिंह 1991 में पहली बार राज्यसभा के सदस्य बने। उन्होंने असम का प्रतिनिधित्व पांच बार किया और 2019 में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बने। 1998 से 2004 तक, जब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में थी, डॉ. सिंह राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे। उन्होंने 1999 में दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली।2004 के आम चुनावों के बाद 22 मई को उन्हें भारत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। उन्होंने 2009 में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 2014 तक इस पद पर बने रहे। इसके बाद नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now