नोएडा के कॉलेज में लड़कियों के बीच जमकर मारपीट, बाल पकड़ ताबड़तोड़ जड़े थप्पड़- VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 24, 2024

noida_viral_video

डेस्कः सोशल मीडिया में एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो लड़कियां एक दूसरे से मारपीट करती नजर आ रही हैं। दोनों लड़कियों ने एक दूसरे का बाल पकड़ रखा है जबकि कुछ लड़कियां उन दोनों को अलग करने की कोशिश कर रही हैं।

वायरल वीडियो नोएडा के एक कॉलेज परिसर का बताया जा रहा है। इस वीडियो को एक्स पर 21 दिसंबर को अपलोड किया गया है। हालांकि लाइव दैनिक इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो की शुरुआत दो लड़कियों के बीच तीखी हाथापाई और झड़प से होती है। गुलाबी रंग की हुडी और डेनिम ट्राउजर पहने एक लड़की दूसरी लड़की के बाल पकड़ लेती है। वह दूसरी लड़की को जमीन पर झुका कर उस पर हावी हो जाती है। साथ ही वह जमीन पर झुकी और खुद को संभालने की कोशिश करती लड़की पर ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ने लगती है। इस दौरान जमीन पर झुकी लड़की का टॉप हटता देख एक अन्य लड़की उसे बचाने आती है।

See also  क्या रोजाना ब्वॉयफ्रेंड के साथ सेक्स... ड्राइवर ने महिला से पूछा आपत्तिजनक सवाल, सोशल मीडिया पर बवाल

टायर फटने से हवा में ‘उड़’ गया शख्स; इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO

छात्रों का एक समूह इस सीन को हैरानी से देखता नजर आता है। युवक दोनों लड़कियों के झगड़े में हस्तक्षेप करने से हिचकिचाते हैं। यह वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘लड़ाई में अब लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं हैं, दो छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हुई। वीडियो ग्रेटर नोएडा के जीएनआईएमएस कॉलेज का बताया जा रहा है।’ दोनों लड़कियों के बीच यह मारपीट किस बात को लेकर हुई यह साफ नहीं हो पाया है।

इस वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- यह चौंकाने वाला है। इन दिनों कॉलेजों में क्या हो रहा है? दूसरे ने कहा, ‘पहले कोई क्यों नहीं आया? एक तीसरे शख्स ने लिखा, ‘दोनों तरफ से अविश्वसनीय व्यवहार।’

See also  नहीं सर...गंदी बात है...हाजिरी बनाने के लिए हेडमास्टर ने शिक्षिका से मांगा गाल पर चुंबन, वायरल हो गया VIDEO

कुछ यूजर्स ने छात्रों की सुरक्षा के लिए चिंता व्यक्त करते दिखा जबकि अन्य ने इस मारपीट को चुपचाप देख रहे युवकों की आलोचना की। एक अन्य दर्शक ने सवाल किया- क्या अब शिक्षा ऐसी ही दिखती है? वहीं दूसरे ने लिखा, ‘कैंपस में बॉलीवुड ड्रामा!’

बिहार के रहने वाले बाप ने बेटी के अस्मत की लगाई झारखंड में कीमत, नाबालिग से दुष्कर्म की हैरान करने वाली घटना आई सामने

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now