कार के नीचे घसिट रहा था बछड़ा, गायों ने दौड़कर घेरी गाड़ी; लोगों ने बचाई बेजुबान की जान

cow-and-car

डेस्कः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक कार के नीचे गाय का बछड़ा फस जाने के कारण घसिट रहा था, जिसके पीछे कुछ गायें दोड़ रही थीं। बीच सड़क पर गायों ने दौड़ते हुए कार को घेर लिया और उसके चारो ओर चक्कर काटने लगीं।

इसके बाद आसपास मौजूद लोगों को पता चला तो उन्होंने बेजुबान जानवर को बचाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सीसीटीवी की इस फुटेज में गायों का अपने बच्चे के प्रति प्रेम और लोगों का जानवरों के प्रति स्नेह साफ-साफ देखा जा सकता है।

घटना रायगढ़ जिले की है। सीसीटीवी वीडियो के अनुसार सफेद रंग की कार सड़क पर तेजी से जाती हुई दिखाई देती है कि तभी उनके पीछे तीन-चार गायों दौड़ती हुई आती हैं। गायों को दौड़ता देख कार सवार गाड़ी रोक देता है और गायें उसके चारो ओर चक्कर काटने लगती हैं।

See also  बिहार कांग्रेस में फिर से जान डालने राहुल गांधी पहुंचे बेगुसराय, कन्हैया की पदयात्रा में हुए शामिल

किशनगंज में दीवार गिरने से तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, ताश खेलने के दौरान हुआ हादसा

कार सवार संभवता डर के मारे गाड़ी में रहना ही सुरक्षित समझता है कि इतने में आस-पास के लोग मौके की स्थिति समझते हैं और उन्हें जैसे ही गायों के चक्कर काटने की बात समझ आती है तो लोग मदद के लिए आगे आ जाते हैं।

तभी आस-पास मौजूद कुछ लोग आते हैं और कार में बैठे लोगों को इशारे में बाहर आने को कहते हैं। इतने में एक महिला आगे की खिड़की से बाहर निकलती है और फिर लोग गाय के बच्चे को बचाने की कोशिश में जुट जाते हैं।

कार से महिला के उतरने के बाद वहां मौजूद करीब 10-12 लोग कार को एक तरफ से उठा देते हैं और गाय का बच्चा लंगड़ाते हुए कार के नीचे से बाहर आ जाता है। इतने में गाय आती है और उसे सहलाने लगती है।

See also  शराब घोटालाः एसीबी ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को किया गिरफ्तार, झारखंड लाने की तैयारी

बताया जा रहा है कि गाय के बच्चे को अस्पताल में ले जाकर प्राथमिक उपचार कर दिया है। गाड़ी के नीचे फस जाने के कारण रोड़ पर घिसटने के दौरान गाय को काफी गहरी खरोंचे आई थीं। इससे उसके शरीर से काफी खून भी बह गया था।

प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, दोनों ने बनाए संबंध, फिर लड़की ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now