ट्रक भागता रहा, युवक चिल्लाते रहे; बंपर में फंसे बाइक सवारों का खौफनाक VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 24, 2024

truck-video-viral

उत्तर प्रदेश के आगरा से दिला दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रक के आगे वाले बंपर में दो बाइक सवार युवक फंस हैं। दोनों अपनी जान बचाने के लिए एक हाथ से ट्रक का बंपर पकड़े हैं और दूसरे हाथ से बचाने की गुहार लगाते हुए इशारे कर रहे हैं। चिल्ला भी रहे हैं। दोनों युवक मौत के इतने करीब खुद को देख चीखते रहे।

लेकिन ड्राइवर पर कोई असर नहीं हो रहा था। ट्रक चालक उन्हें घसीटता ले जा रहा था। कुछ राहगीरों ने भी अपनी गाड़ी से पीछा किया और ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने नहीं रोका। करीब एक किलोमीटर दूर भीड़ के कारण ट्रक को रुकना पड़ा तो दोनों की जान बची। भीड़ ने ट्रक रुकते ही चालक को पकड़कर खूब धुनाई की। इतनी दूर तक घसीटने के कारण दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

See also  झारखंड को जल्द मिलेगी 9665 करोड़ की सौगात, PM नरेंद्र मोदी इन योजनाओं की करेंगे शुरुआत

केबिन में महिला का मुंह दबा गलत हरकत करने लगा डॉक्टर, रांची के क्लिनिक में मचा बवाल

घटना रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। प्रकाश नगर नुनिहाई निवासी रब्बि व जाकिर बिजलीघर से खाना खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। रामबाग चौराहे पर उन्होंने यू टर्न लिया। रामबाग चौराहे पर ही फिरोजाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। दोनों युवक बाइक सहित ट्रक के आगे फंस गए। ट्रक के पहिए के नीचे आने से बचने के लिए बंपर को पकड़ लिया।

चालक ने सोचा दोनों मर गए और ट्रक नहीं रोका। ट्रक को रफ्तार से चलाता गया। दोनों युवक ट्रक के नीचे फंसे रहे। दोनों मदद के लिए चीखते रहे। उनकी चीख ड्राइवर तक नहीं पहुंची और करीब एक किलोमीटर तक चालक उन्हें हाईवे पर घसीटता रहा। इसी दौरान कुछ राहगीरों की नजर पड़ी तो ट्रक का पीछाकर चालक को रोकने के लिए कहा। एक राहगीर ने वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया।

See also  HMPV को लेकर अलर्ट मोड पर झारखंड, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग के निर्देश

मुजफ्फरपुर में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा, नग्न कर पोल से बांधकर पिटाई का VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर 41 सेकेंड का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। वीडियो में बाइक सवार चीख रहे हैं। ट्रक रोकने के लिए बोल रहे हैं। ट्रक के बराबर से एक बाइक गुरजती है। वह बाइक वाला भी ट्रक रोकने के लिए चीखता है। चालक को गालियां देता है। इसके बाद भी चालक ट्रक चलाता चला गया।

एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती जाकिर ने बताया कि वाटर वर्क्स चौराहे के पास कई गाड़ियां खड़ी थीं। ट्रक निकल नहीं सकता था। यह देख चालक ने ट्रक रोका। भीड़ जुट गई। चालक को पकड़ लिया। उन्हें बाहर निकाला। ऑटो में लादा। उसके बाद कुछ होश नहीं। होश आया तो खुद को अस्पताल में पाया। बहुत दर्द हो रहा है।

See also  चूहे की अनोखी भक्ति! भगवान ब्रह्मा के सामने हाथ जोड़ता दिखा, VIDEO वायरल

एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर है। एक युवक का पैर बुरी तरह जख्मी है। डॉक्टर का कहना है कि पैर काटना पड़ सकता है। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है। चालक ने पूछताछ में अपना नाम दीपक बताया। आरोपित चालक नगला बीच, फिरोजाबाद का निवासी है।

नोएडा के कॉलेज में लड़कियों के बीच जमकर मारपीट, बाल पकड़ ताबड़तोड़ जड़े थप्पड़- VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now