पटनाः पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर बिहार समेत उत्त भारत में महसूस किया जा रहा है। सर्द पछुआ हवाओं ने बिहार में कनकनी बढ़ा दी है। मंगलवार को ठंड ने बिहार में पिछले तीन वर्षो का रिकार्ड तोड़ दिया। राज्य भर में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही। राजधानी पटना मंगलवार को बीते तीन वर्षों में सबसे ठंडी रही। वर्ष 23 दिसंबर 2022 को पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि तापमान में आई तेज गिरावट के कारण लोगों को शीतलहर जैसी ठंड का एहसास हुआ। पटना के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री और अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को पटना में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने और शाम के समय मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना है।
झारखंड के 11 जिलों में शीतलहर और कोहरे की चेतावनी, 25 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड, कांके का पारा 4.5 रिकॉर्ड
मंगलवार को बिहार का औसत न्यूनतम तापमान 7.8 से 13.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि अधिकतम तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 23 दिसंबर 2022 को राज्य का सबसे कम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, वहीं मंगलवार को राज्य का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।इस ठंड के मौसम में पहली बार मंगलवार को गया जी भीषण शीत दिवस की चपेट में रहा, जबकि नालंदा और शेखपुरा जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रही। गया जी, पटना और भागलपुर में घना कोहरा छाया रहा, जबकि राज्य के 28 जिलों में सुबह के समय कोहरे का असर देखा गया। राज्य में सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस गया जी में और सबसे अधिक तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस राजगीर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम दृश्यता गया जी में मात्र 50 मीटर रही, जबकि पटना में सुबह के समय दृश्यता 100 मीटर तक सिमट गई।
थावे मंदिर में चोरी का मास्टरमाइंड LLB का छात्र गिरफ्तार, गूगल पर डिजाइन देखकर बनाई थी प्लानिंग
बुधवार को राज्य के सभी जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने के साथ पांच जिनों के खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका में घना कोहरा की चेतावनी (Dense Fog Alert) जारी की गई है।मंगलवार को पटना के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 11.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि, 7.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में गयाजी का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।जम्मू शहर से भी कम गयाजी का न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.4 डिग्री गिरावट के साथ 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि, 21.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बिहार में 43 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, कुंदन कृष्णन DG बनाए गए
राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री का अंतर बना रहा। 50 मीटर के साथ गयाजी में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में कनकनी का प्रभाव बना रहा।राज्य का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस से 13.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पटना, गया, भागलपुर में घना कोहरा छाए रहा। जबकि, शेष भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा के प्रभाव बना रहा।




