बिहार में होली पर गर्मी दिखाएगी असली रंग, 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

बिहार में होली पर गर्मी दिखाएगी असली रंग, 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

पटना। बिहार में मार्च शुरू होते ही गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का तापमान अभी और बढ़ेगा। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ लोगों को गर्मी का अहसास अधिक होगा।बारिश की बात करें तो इसकी कोई संभावना नहीं है। अगले 7 दिन मौसम शुष्क रहेगा। जिसकी वजह से गर्मी लगातार बढ़ती रहेगी। अगले 72 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

Nitin Nabin और Shivesh Kumar बिहार से जाएंगे राज्यसभा, उपेंद्र कुशवाहा होंगे 5वें उम्मीदवार

इसके बाद अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें, तो अगले 72 घंटों के दौरान बिहार के अनेक स्थानों में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोत्तरी होगी।सोमवार को बिहार का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेटीग्रेड तक रहा। वहीं, आज दक्षिण-पश्चिम बिहार, दक्षिण-मध्य बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार का तापमान 32 से 34 डिग्री सेंटीग्रेड होने का पूर्वानुमान है।

शहरन्यूनतम (°C)अधिकतम (°C)
पटना15.034.0
मुजफ्फरपुर15.232.2
भागलपुर15.032.0
गया जी15.032.0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now