धोनी के ब्लैक मर्सिडीज का कटा 1000 रुपये का चालान, रांची में ओवरस्पीडिंग में फंसे कैप्टन कूल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 4, 2026

धोनी के ब्लैक मर्सिडीज का कटा 1000 रुपये का चालान, रांची में ओवरस्पीडिंग में फंसे कैप्टन कूल

रांचीः रांची की ट्रैफिक पुलिस ने स्पीड ड्राईविंग करने की वजह से उनका चलान काटा है। उन्हें 1000 रुपये का चलान काटा गया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी रांची के कांके का बताया जा रहा है। धोनी रांची से देवड़ी मंदिर जा रहे थे तो कांके रोड में ओवर स्पीड का चालान कट गया। ट्रैफिक पुलिस के कैमरे में उनकी गाड़ी ओवरस्पीडिंग करते हुए रिकॉर्ड हो गई।

WhatsApp Image 2026 03 04 at 9.18.44 AM

रांची में होली से पहले अपराधियों ने शराब दुकान में की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए धोनी पर 1,000 रुपये का चालान काटा है। बताया जा रहा है कि गाड़ी निर्धारित स्पीड लिमिट से तेज चल रही थी, जिसके कारण यह जुर्माना लगाया गया।गौरतलब है कि धोनी अक्सर अपने बाइक और लग्जरी कार कलेक्शन को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार वे ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर चर्चा का विषय बन गए हैं।

See also  BIG BOSS के घर में जहरीला सांप, खतरे में कंटेस्टेंट्स की जान, वायरल वीडियो मचा में घूमता दिखा सांप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now