आईसक्रीम फैक्ट्री में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस ने 5 महिलाओं समेत 7 को गिरफ्तार किया

आईसक्रीम फैक्ट्री में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस ने 5 महिलाओं समेत 7 को गिरफ्तार किया

पूर्वी सिंहभूमः बोराम थाना पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का फंडाफोड़ किया है। आईसक्रीम फैक्ट्री के अंदर चल रहे देह व्यापार के धंधे ने सबको हैरान कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 5 महिलाओं समेत 7 को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई ज्यादातर महिलाएं पड़ोसी राज्य की बताई जा रही है।

झारखंड में होली के दिन 4 मार्च को ड्राई डे, नशे में पकड़े गए तो जाएंगे हवालात
मामले की जानकारी देते हुए बोराम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि महिलाओं के देह व्यापार का ये धंधा बोराम थाना क्षेत्र स्थित एक आईसक्रीम फैक्ट्री में चल रहा था। इससे संबंधित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की और सात लोगों को गिरफ्तार किया। ये अवैध धंधा कब से चल रहा था और उसके पीछे किसका संरक्षण था इसकी जांच की जा रही है।

See also  झामुमो के महाधिवेशन पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाहदेव ने चुनावी वायदे पूरी करने की मांग की
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now