पटना में तबादले से नाराज सिपाही ने उठाया खौफनाक कदम, खुद पर पेट्रोल डालते हुए अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

पटना में तबादले से नाराज सिपाही ने उठाया खौफनाक कदम, खुद पर पेट्रोल डालते हुए अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में अपने तबादले से नाराज होकर जिला पर्षद कार्यालय में तैनात सिपाही ने खौफनाक कदम उठाया। अमीर आलम नाम के सिपाही ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। सूचना मिलते ही सचिवालय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिपाही को हिरासत में ले लिया।बताया जा रहा है कि सचिवालय थाने में दिये गये आवेदन अनुसार सिपाही अमीर आलम का बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर एक दिसम्बर को पूर्णिया जिलाबल में स्थानांतरण किया गया था।

बिहार में ठंड ने तोड़ा 3 साल का रिकार्ड, अगले चार दिन भारी, मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरा को लेकर जारी की चेतावनी
दरअसल, इस ट्रांसफर को लेकर वह 5 हार्डिंग रोड स्थित पर्षद कार्यालय पहुंचे और एक थैला से लगभग एक लीटर पेट्रोल की बोतल निकालकर अपने ऊपर छिड़कते हुए आग लगाने की कोशिश करने लगे। वहीं, मौके पर उपस्थित लोग शाखा में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी एवं अन्य ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें आत्मदाह से रोक लिया। इस दौरान सिपाही अमीर आलम ने जोर-जोर से हंगामा करते हुए वरीय अधिकारियों को आत्महत्या के मामले में फंसाने की धमकी भी दी।

थावे मंदिर में चोरी का मास्टरमाइंड LLB का छात्र गिरफ्तार, गूगल पर डिजाइन देखकर बनाई थी प्लानिंग
यह घटना 18 कि बताई गई। घटना की सूचना सचिवालय थाना को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच अमीर को पेट्रोल की बोतल सहित हिरासत में लेकर थाना ले गई थी। इस संबंध में सचिवालय सिपाही के विरुद्ध् मामला दर्ज किया गया है। सचिवालय थानेदार ने कहा कि पर्षद कार्यालय के पदाधिकारियों आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे जांच प्रक्रिया जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now