बिहार में 43 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, कुंदन कृष्णन DG बनाए गए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 23, 2025

पटनाः बिहार में नये साल से पहले बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों को तोहफा दिया गया है। मंगलवार को गृह विभाग ने 43 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया। एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन को डीजी रैंक में प्रमोशन दिया गया है। गृह विभाग ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात 5 और राज्य में 3 डीआईजी को आईजी के रूप में प्रमोशन दिया है। इसके अलावे राज्य के 22 एसपी रैंक के अधिकारी को डीआईजी बनाया गया है। 12 आईपीएस अधिकारी को सीनियर कैटेगरी में प्रमोशन मिला है।

झारखंड में कई IASअधिकारियों को मिला प्रमोशन, कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना
22 IPS अधिकारियों को प्रमोशन: गृह विभाग ने 2012 बैच के कुल 22 IPS अधिकारियों को सीनियर कोटि से पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) कोटि में प्रोन्नति प्रदान किया है। यह आदेश 1 जनवरी 2026 अथवा पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी माना जाएगा।

NewsDeatilsd3ffe78389a84a1e9144948e034b0e26269
लंबे समय प्रमोशन का इंतजार: गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदोन्नति भारतीय पुलिस सेवा के नियमों के तहत विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर की गई है। लंबे समय से इन अधिकारियों की प्रोन्नति की प्रतीक्षा की जा रही थी। अधिसूचना जारी होने के बाद पुलिस विभाग में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

See also  झारखंड के 25वें स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, गृह सचिव वंदना दादेल ने लिया तैयारियों का जायजा

पटना में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मसौढ़ी अंचल से राजस्व कर्मचारी एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
चर्चित और अनुभवी अधिकारियों के नाम शामिल: DIG के पद पर प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों की सूची में कई चर्चित और अनुभवी अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें आकाश कुमार, आनंद कुमार, कुमार आशीष, रवि रंजन कुमार, मनोज तिवारी, संजय कुमार सिंह, अजय कुमार पांडे, सुशांत कुमार सरोज और दीपक रंजन जैसे वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख हैं।
डॉ. इनायमुत हक मेंगनू बने DIG: इसके अलावा अन्य प्रोन्नत अधिकारियों में डॉ. इनायमुत हक मेंगनू, आमिर जावेद, अशोक कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह का नाम भी शामिल है. वहीं, शैलेश कुमार, सिंह सत्यनारायण कुमार, रामाशंकर राय और सुशील कुमार को भी पुलिस उप-महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now