झारखंड के 11 जिलों में शीतलहर और कोहरे की चेतावनी, 25 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड, कांके का पारा 4.5 रिकॉर्ड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 24, 2025

झारखंड में मौसम लेगा यूटर्न, अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठंड, 2-3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

रांचीः झारखंड इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। रांची सहित अधिकतर जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। घना कोहरा छाया हुआ है। 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को 11 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन नौ जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज में घना कोहरा छाया रहेगा। अन्य जिलों में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। इसके साथ ही कनकनी बढ़ेगी।

झारखंड में आठवीं क्लास का पेपर हुआ लीक, Youtube पर मौजूद थे सवाल और जवाब
मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही रहा था। राजधानी रांची का न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी व आसपास के क्षेत्रों का तापमान भी गिर गया है। स्कूल कालेज जाने वाले छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य के उत्तर पश्चिमी व निकटवर्ती मध्य भाग में घने कोहरे एवं भीषण शीतलहर का असर देखने को मिला।सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकार्ड किया गया।

See also  700 शूटर, 11 राज्यों में आतंक, दाऊद इब्राहिम के नक्शे कदम पर लॉरेंस बिश्नोई; NIA का बड़ा दावा

पेसा नियमावली को हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने दी मंजूरी, 39 प्रस्तावों पर लगी मुहर
रहें सतर्क, आज शीतलहर चलने की है संभावना
लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा का रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 24 दिसंबर को राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी और उत्तर पश्चिमी हिस्से और उत्तर पूर्वी हिस्से में शीतलहर बनी रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा, इसे लेकर इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक यानी 24, 25 और 26 दिसंबर को तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

See also  झारखंड में तीन दिनों तक चलेगी शीतलहर, रांची समेत 17 जिलों में अलर्ट जारी, कांके में पहाड़ों जैसी ठंड, शिमला से भी नीचे गया तापमान

कफ सिरप मामले में रांची पुलिस की कार्रवाई, तुपुदाना में शैली ट्रेडर्स पर छापेमारी
कांके में सर्दी की चुभन
कांके में बीते 24 घंटों में मौसम ठंड और सुकून का अनुभव हुआ। सुबह की ठिठुरन ने जहां सर्दी का एहसास कराया, वहीं दिन चढ़ते ही सूरज की कोमल किरणों ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया। साफ आसमान और मंद-मंद बहती ठंडी हवा ने पूरे इलाके में एक सुखद और रोमांटिक अनुभूति भर दी।

क्या है PESA कानून ? आदिवासियों के लिए कितनी है जरुरी…पढ़िए ग्राम सभा को मजबूती देने वाले कानून की पूरी स्टोरी
मौसम विज्ञान केंद्र रांची से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वर्षा नहीं होने से (0.0 मिमी) मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। वहीं 2.6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती हल्की हवा ने ठंडक को और भी सुकून भरा बना दिया।
सुहावने मौसम का यह अंदाज लोगों को खासा भा रहा है। सुबह की सैर पर निकले लोग, धूप में बैठकर चाय की चुस्कियां लेते बुजुर्ग और बच्चों की खिलखिलाहट सब मिलकर मौसम की खूबसूरती को और निखार रहे हैं। कुल मिलाकर कांके का मौजूदा मौसम न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए अनुकूल है बल्कि मन को आनंद और ताजगी से भर देने वाला भी साबित हो रहा है।

See also  पवन सिंह की जगह बिहार की मनीषा रानी की हुई एंट्री, एक झटके में पलट दिया राइज एंड फॉल का गेम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now