होली के दिन पटना में बड़ा हादसा,कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 4, 2026

होली के दिन पटना में बड़ा हादसा,कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग

पटनाः होली के दिन बिहार की राजधानी पटना में एक बड़ी घटना सामने आई है। रूपसपुर थाना क्षेत्र में होली की सुबह बुधवार को एक स्थान पर भीषण आग लग गई। रूपसपुर इलाके में स्थित कार वॉशिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। यह घटना रूपसपुर आरओबी के नीचे हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ते की कई गाड़ियां मौक पहुंची।

PMCH के डॉक्टरों पर नशे में मरीज और उनके परिजनों से मारपीट का आरोप, मोबाइल और ट्रॉली बैग छीना, केस दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही दानापुर अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। दमकलकर्मी आग को फैलने से रोकने में जुटे हैं ताकि आसपास की दुकानों और मकानों को नुकसान न पहुंचे। वहीं रूपसपुर थाना अध्यक्ष अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस द्वारा इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

See also  पटना में कोतवाली थाने के सामने तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को कुचला, 3 की हालत गंभीर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now