Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | बिहार में ठंड ने तोड़ा 3 साल का रिकार्ड, अगले चार दिन भारी, मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरा को लेकर जारी की चेतावनी

बिहार में ठंड ने तोड़ा 3 साल का रिकार्ड, अगले चार दिन भारी, मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरा को लेकर जारी की चेतावनी

livedainik
December 24, 2025 9:37 AM
By
livedainik
6 months ago
Share
झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 जनवरी को कोहरा और बादल छाएं रहेंगे
SHARE

पटनाः पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर बिहार समेत उत्त भारत में महसूस किया जा रहा है। सर्द पछुआ हवाओं ने बिहार में कनकनी बढ़ा दी है। मंगलवार को ठंड ने बिहार में पिछले तीन वर्षो का रिकार्ड तोड़ दिया। राज्य भर में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही। राजधानी पटना मंगलवार को बीते तीन वर्षों में सबसे ठंडी रही। वर्ष 23 दिसंबर 2022 को पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि तापमान में आई तेज गिरावट के कारण लोगों को शीतलहर जैसी ठंड का एहसास हुआ। पटना के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री और अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को पटना में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने और शाम के समय मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना है।

See also  बिहार में गंगा नदी पर बना विक्रमशिला सेतु ध्वस्त,थम गई उत्तर-दक्षिण की लाइफलाइन

झारखंड के 11 जिलों में शीतलहर और कोहरे की चेतावनी, 25 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड, कांके का पारा 4.5 रिकॉर्ड
मंगलवार को बिहार का औसत न्यूनतम तापमान 7.8 से 13.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि अधिकतम तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 23 दिसंबर 2022 को राज्य का सबसे कम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, वहीं मंगलवार को राज्य का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।इस ठंड के मौसम में पहली बार मंगलवार को गया जी भीषण शीत दिवस की चपेट में रहा, जबकि नालंदा और शेखपुरा जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रही। गया जी, पटना और भागलपुर में घना कोहरा छाया रहा, जबकि राज्य के 28 जिलों में सुबह के समय कोहरे का असर देखा गया। राज्य में सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस गया जी में और सबसे अधिक तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस राजगीर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम दृश्यता गया जी में मात्र 50 मीटर रही, जबकि पटना में सुबह के समय दृश्यता 100 मीटर तक सिमट गई।

See also  IPL 2025:ईशान किशन की IPL में धमाकेदार शतक से हैदराबाद ने राजस्थान को हराया, धौनी मैदान में उतरे 309 दिन के बाद

थावे मंदिर में चोरी का मास्टरमाइंड LLB का छात्र गिरफ्तार, गूगल पर डिजाइन देखकर बनाई थी प्लानिंग
बुधवार को राज्य के सभी जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने के साथ पांच जिनों के खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका में घना कोहरा की चेतावनी (Dense Fog Alert) जारी की गई है।मंगलवार को पटना के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 11.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि, 7.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में गयाजी का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।जम्मू शहर से भी कम गयाजी का न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.4 डिग्री गिरावट के साथ 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि, 21.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

बिहार में 43 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, कुंदन कृष्णन DG बनाए गए
राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री का अंतर बना रहा। 50 मीटर के साथ गयाजी में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में कनकनी का प्रभाव बना रहा।राज्य का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस से 13.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पटना, गया, भागलपुर में घना कोहरा छाए रहा। जबकि, शेष भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा के प्रभाव बना रहा।

See also  दिनदहाड़े सड़क से दो बहनों को उठाया, रेप ना कर सके तो दांत से काटा; शिकायत करने पर मां को पीटा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रांची के CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव विश्वास ने KBC में जीते एक करोड़ रुपये, अमिताभ बच्चन के साथ करेंगे डिनर रांची के CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव विश्वास ने KBC में जीते एक करोड़ रुपये, अमिताभ बच्चन के साथ करेंगे डिनर
Next Article पटना में तबादले से नाराज सिपाही ने उठाया खौफनाक कदम, खुद पर पेट्रोल डालते हुए अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप पटना में तबादले से नाराज सिपाही ने उठाया खौफनाक कदम, खुद पर पेट्रोल डालते हुए अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

3 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

3 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

3 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज

4 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?