रांची में होली से पहले अपराधियों ने शराब दुकान में की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 4, 2026

रांची में होली से पहले अपराधियों ने शराब दुकान में की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

रांचीः राजधानी रांची में होली से एक दिन पहले अपराधियों ने शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस के फ्लैग मार्च के कुछ ही घंटों बाद अपराधियों ने अनगड़ा स्थित शराब दुकान में फायरिंग की। तीन हथियारबंद अपराधियों ने शराब दुकान में चार राउंड फायरिंग की। गोली चलाने वाले अपराधी शराब की मांग कर रहे थे, मना करने पर गाली-गलौच और फिर फायरिंग की। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

 

झारखंड में होली के दिन 4 मार्च को ड्राई डे, नशे में पकड़े गए तो जाएंगे हवालात
मंगलवार देर रात रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक शराब दुकान पर तीन अपराधी पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, अपराधी आते ही शराब की डिमांड करने लगे।दुकानदार ने मना किया तो अपराधी भड़क गए।पहले धमकी दी, फिर गाली-गलौज की और अंत में चार राउंड फायरिंग कर दी। इनमें से तीन गोली दुकान के अंदर चलाई गई, जबकि एक बाहर चलाई। फायरिंग के दौरान अपराधियों ने शराब की बोतलों को भी निशाना बनाया। दहशत के मारे दुकान का एक कर्मचारी मजबूरन उन्हें एक शराब की बोतल भी दी। फायरिंग के बाद तीनों अपराधी बाइक पर फरार हो गए।

आईसक्रीम फैक्ट्री में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस ने 5 महिलाओं समेत 7 को गिरफ्तार किया
तीन की संख्या में अपराधी आए थे। सभी के पास हथियार था. सवाल है कि एक तरफ होली को लेकर हर तरफ पुलिस की चेकिंग चल रही है। वहीं दूसरी तरफ हथियार से लैस तीन अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। सीसीटीवी में अपराधियों के चेहरे साफ दिख रहा है, साथ ही उनकी आवाज भी रिकॉर्ड हो गई है। जिसमें वे शराब मांगते और धमकाते सुनाई दे रहे हैं।अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम ने बताया की दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग की गई है। फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान हो चुकी है। गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

See also  झारखंड में उत्पाद आयुक्त ने कर्मी को शराब लेने भेजा, उससे भी वसूले ज्यादा पैसे, अधिक दाम पर शराब बेचते 7 गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now