नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा! निशांत बनेंगे उपमुख्यमंत्री! बिहार में होली के बाद BJP की बनेगी सरकार?

नीतीश कुमार के बेटे निशांत की सम्राट कैबिनेट में होगी एंट्री, JDU कोटे से 12 बनेंगे मंत्री

पटनाः बिहार में होली के बाद बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत मिल रहे है। राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर होता नजर आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेडीयू कोटे से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने की तैयारी चल रही है। नीतीश कुमार की जगह बिहार की कमान कौन संभालेगा इसको लेकर भी कयास लगाए जा रहे है।

Nitin Nabin और Shivesh Kumar बिहार से जाएंगे राज्यसभा, उपेंद्र कुशवाहा होंगे 5वें उम्मीदवार
निशांत कुमार के राजनीति में राज्यसभा के रास्ते एंट्री की जगह अब बिहार के उपमुख्यमंत्री बनाये जाने की संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि बीजेपी के मुख्यमंत्री बनने के बाद जेडीयू कोटे से निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। बिहार में हो रहे सियासी कयासों के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू के कोर नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में नीतीश कुमार के साथ उनके करीबी संजय झा और विजय चौधरी मौजूद थे। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से संजय झा की मुलाकात और फिर संजय झा के पटना आने के बाद राजनीति सरगर्मी और तेज हो गई। बताया जा रहा है कि राजनीतिक उलटफेर के बीच नीतीश कुमार भी दिल्ली जा सकते है।

See also  राज्यसभा उम्मीदवार तय करने के लिए बीजेपी चुनाव समिति की बैठक, चार नामों का रखा गया प्रस्ताव

धोनी के ब्लैक मर्सिडीज का कटा 1000 रुपये का चालान, रांची में ओवरस्पीडिंग में फंसे कैप्टन कूल
नीतीश कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद बीजेपी का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। ऐसे में जेडीयू कोटे से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाये जाने की चर्चा तेज है। इस संभावना को लेकर पटना से दिल्ली तक राजनीतिक हलकों में चर्चा चल रही है, हालांकि अभी तक किसी भी पार्टी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर यह फार्मूला लागू होता है तो इससे भाजपा को बिहार में नेतृत्व स्थापित करने का मौका मिलेगा, जबकि जदयू के लिए भी सत्ता में सम्मानजनक भागीदारी बनी रहेगी। साथ ही इसे आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है, जिसमें भाजपा और जदयू दोनों अपने-अपने सामाजिक आधार को मजबूत करने की कोशिश कर सकते हैं।
फिलहाल यह पूरी तरह राजनीतिक सूत्रों पर आधारित चर्चा है और इस पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व के स्तर पर ही होगा।बिहार की राजनीति में पिछले कुछ वर्षों में कई बार अचानक बड़े फैसले देखने को मिले हैं, इसलिए आने वाले दिनों में इस तरह के किसी भी संभावित घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई है।

See also  स्टेशन पर 8 माह की बच्ची को चुराकर कार से भागा चोर, दो थानों के बीच मामला अटकने से दर्ज नहीं हो रही है शिकायत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now