डेस्कः पाकुड़ जिले के समेकित जनजातीय विकास अभिकरण के सरकारी खाते में 12 करोड़ 38 लाख 66 हजार छह सौ रुपये का गबन किया गया है। इसकी जांच अब सीआईडी करेगी। इसे लेकर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का की शिकायत पर पाकुड़ नगर थाना में 12 दिसंबर को केस दर्ज हुआ था। पुलिस इसकी जांच कर रही थी।
झारखंड में आठवीं क्लास का पेपर हुआ लीक, Youtube पर मौजूद थे सवाल और जवाब
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईडी ने अब केस को टेकओवर कर लिया है। अनुसंधान के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इससे संबंधित आदेश भी सीआईडी मुख्यालय ने जारी कर दिया है। इस मामले में 28 लोगों पर केस दर्ज हुआ था, जिसमें 26 लोग अभियुक्त बनाये गये थे।



