झारखंड में आठवीं क्लास का पेपर हुआ लीक, Youtube पर मौजूद थे सवाल और जवाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 24, 2025

जैक की मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू, 7.58 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

रांचीः गढ़वा जिले के सरकारी विद्यालयों में संचालित अर्धवार्षिक मूल्यांकन (एसए-1) परीक्षा के दौरान कक्षा आठवीं की गणित और संस्कृत विषय से जुड़े प्रश्नपत्र यूट्यूब पर परीक्षा से पहले उपलब्ध होने की जानकारी सामने आई है। मंगलवार को जिले के सरकारी विद्यालयों में इन दोनों विषयों की परीक्षा संपन्न कराई गई।

पेसा नियमावली को हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने दी मंजूरी, 39 प्रस्तावों पर लगी मुहर
जानकारी के अनुसार गणित और संस्कृत विषय के प्रश्नपत्र परीक्षा से करीब दो दिन पहले ही यूट्यूब के विभिन्न चैनलों पर अपलोड किए गए थे। ये प्रश्नपत्र वही बताए जा रहे हैं, जिनके आधार पर जिले के सरकारी विद्यालयों में परीक्षा ली गई। यूट्यूब पर उपलब्ध सामग्री में प्रश्नों के साथ उत्तर भी शामिल थे।

कफ सिरप मामले में रांची पुलिस की कार्रवाई, तुपुदाना में शैली ट्रेडर्स पर छापेमारी
बताया गया कि यह सामग्री व्हाट्सएप और अन्य इंटरनेट मीडिया माध्यमों से छात्रों के बीच भी साझा होती रही। परीक्षा के दिन कई विद्यालयों में छात्रों के बीच प्रश्नपत्र पहले से देखे जाने की चर्चा रही। कक्षा छह से आठ तक के लिए आयोजित अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही है।

See also  पटना में 40 जगहों पर EOU की रेड से हड़कंप, 400 ट्रक अवैध बालू को किया जब्त

क्या है PESA कानून ? आदिवासियों के लिए कितनी है जरुरी…पढ़िए ग्राम सभा को मजबूती देने वाले कानून की पूरी स्टोरी
इसी क्रम में मंगलवार को कक्षा आठवीं की गणित और संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इस मामले की चर्चा मंगलवार को जिला मुख्यालय गढ़वा से लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में जमकर होती रही।बताया जा रहा है यूट्यूब पर लोड प्रश्न पत्र एवं इसके उत्तर राज्य के किसी दूसरे जिले से इंटरनेट मीडिया पर डाला गया था। ऐसे में उक्त परीक्षा के आयोजन के औचित्य पर सवाल उठने लगे हैं।

झारखंड में कई IASअधिकारियों को मिला प्रमोशन, कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना

इस मामले पर गढ़वा जिले के प्रभारी एसडीपीओ सर्व शिक्षा अभियान कुलदीपक अग्रवाल ने कहा है कि इसकी जानकारी हमें नहीं है। गढ़वा के किसी प्रखंडों से इस प्रकार की सूचना विभाग तक नहीं आई है। अगर यहां से इस मामले को अंजाम दिया गया है तो इसकी जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  गढ़वा में देह व्यापार को लेकर होटलों में छापेमारी, पुलिस ने 14 जोड़े को हिरासत में लिया, तीन होटल सील
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now