युवक ने शराब के पैसे के लिए कुत्ते को मारा, फिर खरगोश का मीट बताकर लोगों को बेचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 24, 2025

डेस्कः बिहार के मोतिहारी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शराबी युवक की करतूत ने पूरे गांव को संकट में डाल दिया है। शराब पीने की सनक में एक युवक ने कुत्ते को मार डाला, फिर उसके टुकड़े-टुकड़े करके पूरे गांव को खरगोश का मांस बताकर बेच डाला। आरोपी ने मांस बेचकर शराब पीने के बाद अगले दिन गांव में बताने लगा कि उसने लोगों को खरगोश का नहीं कुत्ते का मांस खिलाया है। इस बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ने लगा।

पटना में तबादले से नाराज सिपाही ने उठाया खौफनाक कदम, खुद पर पेट्रोल डालते हुए अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
घटना मधुबन प्रखंड के गरहिया थाना क्षेत्र स्थित गरहिया गांव की है। इस गांव में रहने वाला मंगरु सहनी शराब का आदी है। वो अक्सर नशे में लोगों से झगड़ा और ठगी का काम किया करता था। नीय लोगों का कहना है कि घटना वाले दिन मंगरु के पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं थे।इसी वजह से उसने एक खौफनाक और अमानवीय साजिश रच डाली।

बिहार में ठंड ने तोड़ा 3 साल का रिकार्ड, अगले चार दिन भारी, मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरा को लेकर जारी की चेतावनी
एक हजार रुपये प्रति किलो बेचा मांस
आरोप है कि मंगरु सहनी ने गांव में एक कुत्ते को पकड़कर उसकी हत्या कर दी।इसके बाद उसने कुत्ते के शव को टुकड़ों में काटा और मांस को खरगोश का मांस बताकर गांव में बेचने लगा। ठंड के मौसम में कई ग्रामीणों ने मांस खरीद लिया। आरोपी ने करीब एक हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से मांस बेचा और इस तरह कई लोगों से पैसे वसूल कर शराब पी ली। ग्रामीणों ने बताया कि मांस खाने के कुछ ही घंटों बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। किसी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई तो किसी के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया।कुछ बच्चों की हालत भी खराब हो गई। शुरुआत में लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर अचानक इतनी तबीयत क्यों बिगड़ रही है। इसी बीच अगली सुबह मंगरु सहनी गांव में घूम-घूमकर लोगों को यह कहने लगा कि उसने उन्हें खरगोश का नहीं, बल्कि कुत्ते का मांस खिलाया है। यह सुनते ही लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

See also  'कौन सी कलर की चड्डी पहनी है' पूछने वाली कर रही है AAP का प्रचार, सोशल मीडिया में इस तरह का चल रहा चुनावी जंग।

Untitled design 1 4

थावे मंदिर में चोरी का मास्टरमाइंड LLB का छात्र गिरफ्तार, गूगल पर डिजाइन देखकर बनाई थी प्लानिंग
लोगों ने विरोध किया तो आरोपी देने लगा धमकी
जब ग्रामीणों ने उसकी इस घिनौनी हरकत का विरोध किया तो आरोपी युवक लोगों को धमकियां देने लगा और वहां से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर से पता करना शुरू किया। गांव के पास एक बागवानी में कुत्ते का कटा हुआ सिर और पैरों की हड्डियां मिलीं। कुत्ते के अवशेष मिलने के बाद लोगों का शक यकीन में बदल गया। इसके बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया और पीड़ित परिवारों ने गरहिया थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बिहार में 43 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, कुंदन कृष्णन DG बनाए गए
गांव के करीब 15 लोगों को बेचा मांस
पीड़ित ग्रामीण ने कहा कि शाम के समय मंगरु घर आया और बोला कि खरगोश का मांस है। उन्होंने खुद तो मांस नहीं खाया, लेकिन अनजाने में परिवार के लोगों ने खा लिया। अगले दिन आरोपी खुद बोल रहा था कि उसने कुत्ते का मांस खिलाया है। इसके बाद जब खोजबीन की गई तो कुत्ते का सिर और पंजा मिला, जिससे सच्चाई सामने आ गई,ग्रामीण के अनुसार, आरोपी ने गांव के करीब 15 लोगों को यह मांस खिलाया है।वहीं, पीड़ित महिला ने कहा कि मंगरु उनके घर भी मांस लेकर आया था। हालांकि उन्होंने मना किया तो जबरदस्ती दे गया. इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। अगले दिन आरोपी खुद कह रहा था कि उसने कुत्ते का मांस दिया है। बच्चों के पेट में दर्द है, किसी को उल्टी हो रही है और कुछ लोगों की हालत काफी खराब है। आरोपी की यह बात सुनकर सभी दहशत में आ गए। घटना के बाद पूरे गांव में गुस्सा और डर का माहौल है। लोग आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। वहीं, इस मामले को लेकर गरहिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि ऐसा एक मामला संज्ञान में आया है। मामला संदिग्ध है और इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

See also  land for job case में लालू-राबड़ी को झटका, दिल्ली की कोर्ट ने याचिका को किया खारिज, कहा- ट्रायल में देरी का बहाना न चलेगा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now