रांचीः झारखंड में छात्रवृति नहीं मिलने से हजारों छात्र परेशान है। धीरे-धीरे ये मुद्द और गर्म हो रहा है। 24 दिसंबर को जयराम महतो की जेएलकेएम पार्टी ने सोशल मीडिया पर #ReleaseScholarship कैंपेन शुरू किया। इसके माध्यम से केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों से जल्द से जल्द छात्रवृति छात्रों को देने की मांग की गई।इस कैंपेन में PMO, वित्त मंत्रालय,शिक्षा विभाग, झारखंड CMO, शिक्षा विभाग झारखंड, बाबूलाल मरांडी, हेमंत सोरेन को टैग किया गया है।
रांची के CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव विश्वास ने KBC में जीते एक करोड़ रुपये, अमिताभ बच्चन के साथ करेंगे डिनर
पिछले दो-तीन सत्रों से छात्रों को छात्रवृति नहीं मिली है। शीतकालीन सत्र के दौरान भी ये मुद्दा विधानसभा में उठा था। उस दौरान सरकार के मंत्री ने कहा था कि केंद्र का शेयर नहीं दिये जाने से समस्या हो रही है। वहीं विपक्ष की ओर से कहा गया कि यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है इसलिए केंद्रांश नहीं आया। इसके बाद मंत्री चमरा लिंडा ने दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की थी और छात्रवृति के पैसे रिलीज करने को लेकर ज्ञापन सौंपा था। अब सोशल मीडिया पर इसको लेकर जेएलकेएम कैंपेन चला रही है।
झारखंड के 11 जिलों में शीतलहर और कोहरे की चेतावनी, 25 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड, कांके का पारा 4.5 रिकॉर्ड
वहीं डुमरी विधायक और जेएलकेएम के अध्यक्ष जयराम महतो ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से छात्रवृति के लिए पैसे रिलीज करने की मांग को लेकर लिखा है कि मैं आपका ध्यान झारखंड राज्य में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को प्रभावित करने वाले एक ज़रूरी मामले की ओर दिलाना चाहता हूँ। हमारे संज्ञान में आया है कि केंद्र सरकार द्वारा ST, SC और OBC छात्रों के लिए स्कॉलरशिप के लिए आवंटित फंड राज्य सरकार को जारी नहीं किया गया है। इसके परिणामस्वरूप, कई आर्थिक रूप से कमजोर छात्र अपनी हकदार स्कॉलरशिप से वंचित हो रहे हैं। OBC छात्रों का मामला विशेष रूप से चिंताजनक है, क्योंकि उनकी स्कॉलरशिप कई सालों से लंबित है।
विनम्रतापूर्वक, मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि आप हस्तक्षेप करें और झारखंड को लंबित स्कॉलरशिप फंड समय पर जारी और ट्रांसफर करवाना सुनिश्चित करें, ताकि ये छात्र बिना किसी रुकावट के अपनी शिक्षा जारी रख सकें। मुझे आपके शीघ्र कार्रवाई और सकारात्मक जवाब की उम्मीद है।
Respected @nsitharaman madam,
I write to draw your kind attention towards a matter of urgent concern affecting Schedule Tribe, Scheduled Caste and Other Backward Classes students in the State of Jharkhand. It has come to our notice that the funds allocated by the Central…
— Jairam Kumar Mahato MLA (@Tigerjairam) December 24, 2025
झारखंड में आठवीं क्लास का पेपर हुआ लीक, Youtube पर मौजूद थे सवाल और जवाब
देखिये एक्स पर चलाएं जा रहे स्कॉलरिशप कैंपेन को लेकर प्रतिक्रियाएं
#ReleaseScholarship
Strong education = strong jharkhand..@PMOIndia @JharkhandCMO @EduMinOfIndia @EduJharkhand @FinMinIndia pic.twitter.com/M6sQguXzqE
— JLKMRANCHI (@Jlkmranchi) December 24, 2025
#ReleaseScholarship झारखंड सरकार ओर केंद्र सरकार जिस तरह से झारखंड के पढ़ने-लिखने वाले विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है, वह बहुत ही शर्मनाक है।@BJP4Jharkhand @JmmJharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @yourBabulal @Ekalyan_Jhar pic.twitter.com/SQXFTjolol
— Deepak Kumar (@DeepakK98313355) December 24, 2025
अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी टके सेर खाजा #ReleaseScholarship
झारखंड राज्य की सरकार जिस तरह छात्रों की भविष्य से खिलवाड़ कर रहीं हैं, इतिहास माफ़ नहीं करेगा,😔💔 लाखों छात्रों के सपनों, उनकी उम्मीदों एवं आकांक्षाओं के साथ खिलवाड़ है। @chamralindaJMM @HemantSorenJMM pic.twitter.com/QELCRPikSi
— Rajeev Ranjan 🇮🇳 (@its_rajeevvv) December 24, 2025
Education is a right, not a privilege
Delays in scholarship distribution are directly affecting students from marginalized and economically weaker sections. @HemantSorenJMM@chamralindaJMM@JharkhandCMO@PMOIndia@EduMinOfIndia#Releasescholarship pic.twitter.com/zCZ3YJC56P
— JBKSS ARMY (@JbkssArmy) December 22, 2025
#ReleaseScholarship pic.twitter.com/tgBMaOeauZ
— छात्र हित सर्वोपरि मंच (SWFF Jharkhand) (@SWFFJharkhand) December 24, 2025
छात्रवृत्ति छात्रों के लिए केवल सहायता नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई पूरी करने और गरीबी से बाहर निकलने का माध्यम है।
छात्रवृत्ति में हो रही देरी से हज़ारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।#ReleaseScholarship@PMOIndia @JharkhandCMO @EduMinOfIndia pic.twitter.com/hsHMlNhykU
— JBKSS ARMY (@JbkssArmy) December 24, 2025
पिछले दो साल से लंबित छात्रवृत्ति भुगतान की मांग को लेकर आगामी 24-12-2025 को सुबह 7 बजे से आयोजित (ऑनलाइन आंदोलन) ट्विटर (X) अभियान को सफल बनाने में आपका सहयोग होनहार छात्रों को सम्बल देगा. #ReleaseScholarship pic.twitter.com/P0q138qIwg
— Puja Mahto (@PujaMahtoJLKM) December 23, 2025
स्कॉलरशिप जारी करो, छात्रों का भविष्य संवारो!”
ReleaseScholarship #ReleaseScholarship #Releasescholarship @PMOIndia @FinMinIndia @EduMinOfIndia @JharkhandCMO @EduMinOfIndia@chamralindaJMM @DC_Ramgarh @HemantSorenJMM @jhar_governor @JharkhandCMO @RahulGandhi @varunchoudhary2 pic.twitter.com/24dqOxr9TP
— Pradeep Mahto (@Pradeep143121) December 24, 2025




