- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

#ReleaseScholarship: झारखंड में छात्रवृति रिलीज करने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर कैंपेन, जयराम महतो की पार्टी ने शुरू की मुहिम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 24, 2025

#ReleaseScholarship: झारखंड में छात्रवृति रिलीज करने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर कैंपेन, जयराम महतो की पार्टी ने शुरू की मुहिम

रांचीः झारखंड में छात्रवृति नहीं मिलने से हजारों छात्र परेशान है। धीरे-धीरे ये मुद्द और गर्म हो रहा है। 24 दिसंबर को जयराम महतो की जेएलकेएम पार्टी ने सोशल मीडिया पर #ReleaseScholarship कैंपेन शुरू किया। इसके माध्यम से केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों से जल्द से जल्द छात्रवृति छात्रों को देने की मांग की गई।इस कैंपेन में PMO, वित्त मंत्रालय,शिक्षा विभाग, झारखंड CMO, शिक्षा विभाग झारखंड, बाबूलाल मरांडी, हेमंत सोरेन को टैग किया गया है।

रांची के CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव विश्वास ने KBC में जीते एक करोड़ रुपये, अमिताभ बच्चन के साथ करेंगे डिनर
पिछले दो-तीन सत्रों से छात्रों को छात्रवृति नहीं मिली है। शीतकालीन सत्र के दौरान भी ये मुद्दा विधानसभा में उठा था। उस दौरान सरकार के मंत्री ने कहा था कि केंद्र का शेयर नहीं दिये जाने से समस्या हो रही है। वहीं विपक्ष की ओर से कहा गया कि यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है इसलिए केंद्रांश नहीं आया। इसके बाद मंत्री चमरा लिंडा ने दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की थी और छात्रवृति के पैसे रिलीज करने को लेकर ज्ञापन सौंपा था। अब सोशल मीडिया पर इसको लेकर जेएलकेएम कैंपेन चला रही है।

See also  Jharkhand Budget 2026-27: 1.28 लाख करोड़ का बजट पेश, चतरा में डॉ.भीमराव यूनिवर्सिटी का ऐलान

झारखंड के 11 जिलों में शीतलहर और कोहरे की चेतावनी, 25 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड, कांके का पारा 4.5 रिकॉर्ड
वहीं डुमरी विधायक और जेएलकेएम के अध्यक्ष जयराम महतो ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से छात्रवृति के लिए पैसे रिलीज करने की मांग को लेकर लिखा है कि मैं आपका ध्यान झारखंड राज्य में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को प्रभावित करने वाले एक ज़रूरी मामले की ओर दिलाना चाहता हूँ। हमारे संज्ञान में आया है कि केंद्र सरकार द्वारा ST, SC और OBC छात्रों के लिए स्कॉलरशिप के लिए आवंटित फंड राज्य सरकार को जारी नहीं किया गया है। इसके परिणामस्वरूप, कई आर्थिक रूप से कमजोर छात्र अपनी हकदार स्कॉलरशिप से वंचित हो रहे हैं। OBC छात्रों का मामला विशेष रूप से चिंताजनक है, क्योंकि उनकी स्कॉलरशिप कई सालों से लंबित है।
विनम्रतापूर्वक, मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि आप हस्तक्षेप करें और झारखंड को लंबित स्कॉलरशिप फंड समय पर जारी और ट्रांसफर करवाना सुनिश्चित करें, ताकि ये छात्र बिना किसी रुकावट के अपनी शिक्षा जारी रख सकें। मुझे आपके शीघ्र कार्रवाई और सकारात्मक जवाब की उम्मीद है।

झारखंड में आठवीं क्लास का पेपर हुआ लीक, Youtube पर मौजूद थे सवाल और जवाब

देखिये एक्स पर चलाएं जा रहे स्कॉलरिशप कैंपेन को लेकर प्रतिक्रियाएं

 








WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now