गुमलाः धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का ताजा मामला गुमला जिले से आई है। गुमला के जारी प्रखंड में यीशु मसीह की प्रतिमा को तोड़े जाने और चरनी में आग लगाए जाने की घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी कि बीती मंगलवार की रात रायडीह थाना क्षेत्र के मंझाटोली स्थित चर्च में एक और गंभीर घटना सामने आई है। यहां अज्ञात असामाजिक तत्वों ने चर्च परिसर में घुसकर यीशु मसीह की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।
दुमका में बस और ट्रक की टक्कर, हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात लोग चर्च की बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे और वहां स्थापित यीशु मसीह की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बुधवार सुबह जब स्थानीय लोगों और ईसाई समुदाय के सदस्यों को घटना की जानकारी मिली तो पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया।
रांची से लापता अंश अंशिका रामगढ़ में मिले, दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक पुरूष और महिला गिरफ्तार, मुख्यमंत्री ने पुलिस को दी बधाई
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
ईसाई समाज के लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताते हुए कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि जिले में बार-बार इस तरह की घटनाएं होना बेहद चिंताजनक है और इससे समाज में आपसी सौहार्द बिगड़ने का खतरा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।घटना के संबंध में चर्च प्रबंधन की ओर से रायडीह थाना में लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में अज्ञात लोगों पर धार्मिक स्थल में घुसकर तोड़फोड़ करने और शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप लगाया गया है।
जमशेदपुर के उद्योगपति का बेटा कैरव गांधी गायब, फोन बंद, कांदरबेड़ा में मिली कार
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, ईसाई समुदाय ने प्रशासन से चर्च और अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।




