रांची से लापता अंश अंशिका रामगढ़ में मिले, दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक पुरूष और महिला गिरफ्तार, मुख्यमंत्री ने पुलिस को दी बधाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 14, 2026

रांचीः 2 जनवरी को धुर्वा से लापता अंश और अंशिका का सुराग मिल गया है। जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग भाई-बहन को रांची पुलिस ने बरामद कर लिया है।धुर्वा से 13 दिन पहले लापता हुए दो भाई-बहन अंश और अंशिका को रामगढ़ के चितरपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया है।

जमशेदपुर के उद्योगपति का बेटा कैरव गांधी गायब, फोन बंद, कांदरबेड़ा में मिली कार
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अंश और अंशिका को रामगढ़ के चितरपुर इलाके से बरामद किया गया है। दोनों बच्चों को लेकर रांची एसएसपी रवाना हो गए है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में रांची  पुलिस की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

See also  सुप्रीम कोर्ट से निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी को राहत, विमानन नियमों के उल्लंघन के मामले में झारखंड सरकार की याचिका ख़ारिज

 

पिछले 13 दिनों से लापता हुए दो भाई बहन अंश और अंशिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।दोनों बच्चे को रांची पुलिस की विशेष टीम ने रामगढ़ जिले के चितरपुर से बरामद किया है। साथ ही  पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इनका सुराग देने वालों के लिए पुलिस ने चार लाख रुपये इनाम घोषित कर रखा था।

ऑनलाइन गेम के चक्कर में बेटा बना हैवान, पिता की बेरहमी से कर दी हत्या

स्थानीय समाजसेवी डब्लू साहू ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले दोनों बच्चे के को चितरपुर के जान्हे में देखा। इसके बाद रांची पुलिस को सूचना दी लेकिन उन्होंने इसे इतनी गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद बच्चे के पिता को दोनों बच्चों की तस्वीर भेजी तो उन्होंने बताया कि दोनों बच्चें उन्हीं के है। इसके बाद रामगढ़ पुलिस को सूचना दी गई और बच्चों को सकुशल बरामद किया गया।अंश और अंशिका के बरामद होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची और झारखंड पुलिस को बधाई दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now