जमशेदपुर के उद्योगपति का बेटा कैरव गांधी गायब, फोन बंद, कांदरबेड़ा में मिली कार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 14, 2026

जमशेदपुर के कारोबारी का बेटा कैरव गांधी अगवा, इंडोनेशिया नंबर से मांगी गई 5 करोड़ की फिरौती

जमशेदपुरः एसएसपी आवास के पास कॉलोनी में रहने वाले शहर के बड़े उद्योगपति और एसिया के उपाध्यक्ष देवांग गांधी का बेटा कैरव गांधी मंगलवार दोपहर से गायब है। उसकी कार कपाली ओपी अंतर्गत कांदरबेड़ा में एक होटल के पास लावारिस स्थिति में मिली है। कैरव का मोबाइल बंद है।

ऑनलाइन गेम के चक्कर में बेटा बना हैवान, पिता की बेरहमी से कर दी हत्या
जानकारी के अनुसार, उद्योगपति देवांग गांधी ने शाम करीब चार बजे एसएसपी पीयूष पांडेय को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पूरा पुलिस महकमा कैरव की तलाश में जुट गया है। विष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी देवांग गांधी के घर पहुंचे। उन्होंने घरवालों से पूछताछ की। पुलिस ने कांदरबेड़ा और सोनारी क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। देर रात तक पुलिस शहर के अलावा सरायकेला और रांची के रूट में कैरव की तलाश में जुटी रही।

झारखंड के 13 जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, रांची में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है पारा
गुजरात के रहनेवाले हैं उद्योगपति देवांग गांधीः उद्योगपति देवांग गांधी मूल रूप से गुजरात के रहने वालेइ है। उनकी आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में छठे फेज में एम्पायर ऑटो नामक फैक्ट्री है, जिसमें टाटा मोटर्स का पार्ट्स बनता है, देवांग गांधी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बेटे कैरव से बात हुई थी, जिसके बाद में फैक्ट्री चला गया। अक्सर दोपहर में घर पर हम साथ खाना खाते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 2.30 खाना खाने के लिए कैरव नहीं आया, तो मैने फोन किया। उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। घर के सदस्यों से पूछताछ की, तो पता चला कि कैरव दोपहर 2.30 बजे क्रेटा कार लेकर निकला था, इसके बाद नहीं लौटा है। बाद में मैने एसएसपी को मामले की जानकारी दी। शाम में बेटे की कार कांदरबेरा में लावारिस हालत में मिली। बेटा के मोबाइल का अंतिम लोकेशन सोनारी के आदर्शनगर के पास का है। इधर, घटना को लेकर शहर के कई उद्यमी और कारोबारी देवांग गांधी के घर पहुंचे और उनसे जानकारी ली।

See also  हजारीबाग के बच्ची से हुई दरिंदगी को लेकर 3 अप्रैल को झारखंड बंद, बीजेपी ने सरकार को दिया 2 दिनों का अल्टीमेट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now