By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन ने आंदोलन का किया एलान,हिंडाल्को प्रबंधन पर शोषण का आरोप,पूर्व सांसद धीरज साहू ने कहा-नहीं माने तो होगा बड़ा आंदोलन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन ने आंदोलन का किया एलान,हिंडाल्को प्रबंधन पर शोषण का आरोप,पूर्व सांसद धीरज साहू ने कहा-नहीं माने तो होगा बड़ा आंदोलन

लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन ने आंदोलन का किया एलान,हिंडाल्को प्रबंधन पर शोषण का आरोप,पूर्व सांसद धीरज साहू ने कहा-नहीं माने तो होगा बड़ा आंदोलन

livedainik
December 25, 2025 7:56 PM
By livedainik
2 months ago
Share
Untitled design 1 6
SHARE

लोहरदगा : लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन की अहम बैठक गुरुवार को एसोसिएशन के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के थाना टोली स्थित आवासीय परिसर में हुई। बैठक में सबसे पहले हिंडाल्को कर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पहली जनवरी 2026 से बाक्साइट ट्रकों का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए ठप करने की घोषणा की गई। एसोसिएशन की बैठक में ट्रक मालिकों ने एक स्वर में कंपनी प्रबंधन और कुछ कथित अवांछित तत्वों पर गंभीर आरोप लगाए। बैठक की शुरुआत संगठनात्मक निर्णयों से हुई। सर्वसम्मति से वरिष्ठ इंटक नेता एवं समाजसेवी हाजी शकील अंसारी तथा डा. लाल अजय नाथ शाहदेव को एसोसिएशन के सह-संरक्षक के पद पर चुना गया। ट्रक मालिकों ने इसे संगठन को मजबूती देने वाला कदम बताया।

1 1

बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि ट्रक मालिकों की मांगें पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच-छह वर्षों से हिंडाल्को कंपनी के एक कर्मचारी को हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन कंपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। यदि इस बार भी मांगों की अनदेखी की गई, तो आंदोलन बड़ा रूप लेगा। उन्होंने ट्रक मालिकों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।बैठक में ट्रक मालिकों ने बताया कि कुछ अवांछित तत्व गुट बनाकर लगातार एसोसिएशन के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। आरोप यह भी लगाया गया कि 23 दिसंबर को एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। इसके बाद से पदाधिकारियों को धमकियां दी जा रही हैं और ट्रक व्यवसाय को सुचारु रूप से चलने नहीं दिया जा रहा है। ट्रक मालिकों ने इसे सुनियोजित साजिश करार दिया। बैठक में ट्रक एसोसिएशन के नवनियुक्त सह-संरक्षक हाजी शकील अंसारी ने ट्रक मालिकों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत एकता में है और किसी भी सूरत में ट्रक मालिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डा. लाल अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि यदि कंपनी ने ट्रक मालिकों की मांगें नहीं मानीं तो उग्र और जोरदार आंदोलन किया जाएगा। लोहरदगा के अमन-चैन में बाधा डालने वालों का कानूनी और सामाजिक स्तर पर विरोध होगा। बैठक में कंपनी द्वारा एग्रीमेंट के अनुसार ट्रिप नहीं देने, गुरदारी समेत अन्य माइंस का मुद्दा भी उठा और कंपनी से जवाब मांगने का निर्णय लिया गया।

- Advertisement -
LD-advertisement

2

- Advertisement -
royal-soler-new

बैठक में विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, रहमान अंसारी, रोहित अग्रवाल, अभय सिंह, ब्रज सिंह, संतोष साहू, पिंटू मित्तल, रामाशीष साहनी, मोहम्मद इरफान, मनीष सिंह, मोहम्मद इरशाद, मुन्ना खान, रहमत अंसारी, गुड्डू अंसारी, मोहम्मद बबलू, मुख्तार अंसारी, राजेश विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, तारीक खान, जयनाथ यादव, ओम सिंह, हरि चरण साहू, रामदेव यादव, मोहम्मद गुड्डू सहित बड़ी संख्या में ट्रक मालिक मौजूद थे।

3 1

हिंडाल्को कर्मी पर शोषण का गंभीर आरोप
बैठक में हिंडाल्को कंपनी के एक कर्मचारी पर ट्रक मालिकों के शोषण का गंभीर आरोप लगाया गया। ट्रक ओनरों ने कहा कि बाक्साइट माइंस में ट्रक का नंबर लगाने, ट्रांसफर कराने और अन्य कार्यों के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। विरोध करने पर ट्रक मालिकों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती है। इसे लेकर सैकड़ों ट्रक मालिकों ने हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र हिंडाल्को कंपनी प्रबंधन को सौंपा है।

4

स्थानांतरण नहीं हुआ तो चक्का जाम
बैठक में ट्रक मालिकों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि हिंडाल्को कर्मी को अविलंब लोहरदगा, गुमला और लातेहार जिले से अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया गया, तो पहली जनवरी से सभी ट्रकों का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को भी लिखित आवेदन सौंपा गया है। आवेदन में कोषाध्यक्ष पर हमले और झूठे केस की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा रद्द करने की मांग की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सब्र का बांध टूटा तो हालात होंगे बेकाबू , लोहरदगा ट्रक ओनर एसोसिएशन की संचालन समिति की बैठक में बोले सांसद सुखदेव भगत सब्र का बांध टूटा तो हालात होंगे बेकाबू , लोहरदगा ट्रक ओनर एसोसिएशन की संचालन समिति की बैठक में बोले सांसद सुखदेव भगत
Next Article गढ़वा में ज्वेलरी शॉप से 50 लाख की चोरी, सोना-चांदी, कैश के साथ CCTV का हार्डडिस्क भी ले उडे़ चोर गढ़वा में ज्वेलरी शॉप से 50 लाख की चोरी, सोना-चांदी, कैश के साथ CCTV का हार्डडिस्क भी ले उडे़ चोर
- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा! निशांत बनेंगे उपमुख्यमंत्री! बिहार में होली के बाद BJP की बनेगी सरकार?
  • रांची में होली से पहले अपराधियों ने शराब दुकान में की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात
  • धोनी के ब्लैक मर्सिडीज का कटा 1000 रुपये का चालान, रांची में ओवरस्पीडिंग में फंसे कैप्टन कूल
  • PMCH के डॉक्टरों पर नशे में मरीज और उनके परिजनों से मारपीट का आरोप, मोबाइल और ट्रॉली बैग छीना, केस दर्ज
  • होली के दिन पटना में बड़ा हादसा,कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग
  • बिहार में होली पर गर्मी दिखाएगी असली रंग, 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
  • अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोज्तबा को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया- रिपोर्ट
  • आईसक्रीम फैक्ट्री में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस ने 5 महिलाओं समेत 7 को गिरफ्तार किया

You Might Also Like

नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा! निशांत बनेंगे उपमुख्यमंत्री! बिहार में होली के बाद BJP की बनेगी सरकार?

नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा! निशांत बनेंगे उपमुख्यमंत्री! बिहार में होली के बाद BJP की बनेगी सरकार?

7 hours ago
रांची में होली से पहले अपराधियों ने शराब दुकान में की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

रांची में होली से पहले अपराधियों ने शराब दुकान में की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

15 hours ago
धोनी के ब्लैक मर्सिडीज का कटा 1000 रुपये का चालान, रांची में ओवरस्पीडिंग में फंसे कैप्टन कूल

धोनी के ब्लैक मर्सिडीज का कटा 1000 रुपये का चालान, रांची में ओवरस्पीडिंग में फंसे कैप्टन कूल

15 hours ago
PMCH के डॉक्टरों पर नशे में मरीज और उनके परिजनों से मारपीट का आरोप, मोबाइल और ट्रॉली बैग छीना, केस दर्ज

PMCH के डॉक्टरों पर नशे में मरीज और उनके परिजनों से मारपीट का आरोप, मोबाइल और ट्रॉली बैग छीना, केस दर्ज

15 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?