लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन ने आंदोलन का किया एलान,हिंडाल्को प्रबंधन पर शोषण का आरोप,पूर्व सांसद धीरज साहू ने कहा-नहीं माने तो होगा बड़ा आंदोलन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 25, 2025

लोहरदगा : लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन की अहम बैठक गुरुवार को एसोसिएशन के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के थाना टोली स्थित आवासीय परिसर में हुई। बैठक में सबसे पहले हिंडाल्को कर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पहली जनवरी 2026 से बाक्साइट ट्रकों का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए ठप करने की घोषणा की गई। एसोसिएशन की बैठक में ट्रक मालिकों ने एक स्वर में कंपनी प्रबंधन और कुछ कथित अवांछित तत्वों पर गंभीर आरोप लगाए। बैठक की शुरुआत संगठनात्मक निर्णयों से हुई। सर्वसम्मति से वरिष्ठ इंटक नेता एवं समाजसेवी हाजी शकील अंसारी तथा डा. लाल अजय नाथ शाहदेव को एसोसिएशन के सह-संरक्षक के पद पर चुना गया। ट्रक मालिकों ने इसे संगठन को मजबूती देने वाला कदम बताया।

1 1

बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि ट्रक मालिकों की मांगें पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच-छह वर्षों से हिंडाल्को कंपनी के एक कर्मचारी को हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन कंपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। यदि इस बार भी मांगों की अनदेखी की गई, तो आंदोलन बड़ा रूप लेगा। उन्होंने ट्रक मालिकों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।बैठक में ट्रक मालिकों ने बताया कि कुछ अवांछित तत्व गुट बनाकर लगातार एसोसिएशन के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। आरोप यह भी लगाया गया कि 23 दिसंबर को एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। इसके बाद से पदाधिकारियों को धमकियां दी जा रही हैं और ट्रक व्यवसाय को सुचारु रूप से चलने नहीं दिया जा रहा है। ट्रक मालिकों ने इसे सुनियोजित साजिश करार दिया। बैठक में ट्रक एसोसिएशन के नवनियुक्त सह-संरक्षक हाजी शकील अंसारी ने ट्रक मालिकों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत एकता में है और किसी भी सूरत में ट्रक मालिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डा. लाल अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि यदि कंपनी ने ट्रक मालिकों की मांगें नहीं मानीं तो उग्र और जोरदार आंदोलन किया जाएगा। लोहरदगा के अमन-चैन में बाधा डालने वालों का कानूनी और सामाजिक स्तर पर विरोध होगा। बैठक में कंपनी द्वारा एग्रीमेंट के अनुसार ट्रिप नहीं देने, गुरदारी समेत अन्य माइंस का मुद्दा भी उठा और कंपनी से जवाब मांगने का निर्णय लिया गया।

See also  70वीं BPSC का फाइनल रिजल्ट जारी,श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपर,2027 कैंडिडेट्स सेलेक्ट, 200 SDM-136 DSP बनेंगे

2

बैठक में विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, रहमान अंसारी, रोहित अग्रवाल, अभय सिंह, ब्रज सिंह, संतोष साहू, पिंटू मित्तल, रामाशीष साहनी, मोहम्मद इरफान, मनीष सिंह, मोहम्मद इरशाद, मुन्ना खान, रहमत अंसारी, गुड्डू अंसारी, मोहम्मद बबलू, मुख्तार अंसारी, राजेश विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, तारीक खान, जयनाथ यादव, ओम सिंह, हरि चरण साहू, रामदेव यादव, मोहम्मद गुड्डू सहित बड़ी संख्या में ट्रक मालिक मौजूद थे।

3 1

हिंडाल्को कर्मी पर शोषण का गंभीर आरोप
बैठक में हिंडाल्को कंपनी के एक कर्मचारी पर ट्रक मालिकों के शोषण का गंभीर आरोप लगाया गया। ट्रक ओनरों ने कहा कि बाक्साइट माइंस में ट्रक का नंबर लगाने, ट्रांसफर कराने और अन्य कार्यों के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। विरोध करने पर ट्रक मालिकों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती है। इसे लेकर सैकड़ों ट्रक मालिकों ने हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र हिंडाल्को कंपनी प्रबंधन को सौंपा है।

4

स्थानांतरण नहीं हुआ तो चक्का जाम
बैठक में ट्रक मालिकों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि हिंडाल्को कर्मी को अविलंब लोहरदगा, गुमला और लातेहार जिले से अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया गया, तो पहली जनवरी से सभी ट्रकों का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को भी लिखित आवेदन सौंपा गया है। आवेदन में कोषाध्यक्ष पर हमले और झूठे केस की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा रद्द करने की मांग की गई है।

See also  लोहरदगा में मजदूरों के अधिकारों की हुंकार, इंटक के महाधिवेशन में धीरज साहू की अगुवाई में मंत्री-विधायकों का लगा जमावड़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now