- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

सब्र का बांध टूटा तो हालात होंगे बेकाबू , लोहरदगा ट्रक ओनर एसोसिएशन की संचालन समिति की बैठक में बोले सांसद सुखदेव भगत

सब्र का बांध टूटा तो हालात होंगे बेकाबू , लोहरदगा ट्रक ओनर एसोसिएशन की संचालन समिति की बैठक में बोले सांसद सुखदेव भगत

लोहरदगा : झारखंड पठारी चंदवा लोहरदगा ट्रक ओनर एसोसिएशन की संचालन समिति की अहम बैठक गुरुवार को बस स्टैंड के समीप बाबा मठ स्थित कार्यालय परिसर में हुई। जिसमें लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत भी शामिल हुए। बैठक में ट्रक मालिकों से जुड़े गंभीर मुद्दों, कथित शोषण, भाड़ा कटौती और माइंस में ट्रकों के समायोजन पर जमकर चर्चा हुई। बैठक में मौजूद लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने स्पष्ट शब्दों में चेताया कि ट्रक मालिकों के सब्र का बांध टूटने पर स्थिति संभालना मुश्किल हो जाएगा। बैठक में सबसे पहले जालिम माइंस में चलने वाले ट्रकों को सेरेंगदाग माइंस में समायोजित करने का मुद्दा उठा।

WhatsApp Image 2025 12 25 at 7.26.19 PM

 

खूंटी में PLFI ने क्रशर प्लांट में फायरिंग, धमकी भरा पत्र छोड़कर मांगी 20 लाख की लेवी

ट्रक ओनरों ने आरोप लगाया कि समायोजन प्रक्रिया में भारी अनियमितता और पक्षपात बरता जा रहा है, जिससे कई ट्रक महीनों से खड़े हैं। इस दौरान एक विधवा महिला ट्रक मालिक ने भावुक होकर बताया कि ट्रक खड़ा रहने से उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। दूसरे मुद्दे के रूप में चिरोड़ीह माइंस में 19 ट्रकों का रैयत के नाम पर किए गए कथित अवैध आवंटन का मामला उठा। संचालन समिति ने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं तीसरे मुद्दे में बगडू माइंस बंद होने के बावजूद ट्राली के माध्यम से बाक्साइट ढुलाई जारी रहने पर आपत्ति जताई गई। ट्रक मालिकों ने सवाल किया कि जब ट्राली से बाक्साइट परिवहन हो सकता है तो ट्रकों का परिचालन क्यों रोका जा रहा है। बैठक में उपस्थित सांसद सुखदेव भगत ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही हिंडाल्को के वरीय पदाधिकारियों को अपने आवासीय कार्यालय पर बुलाकर ट्रक मालिकों के साथ बैठक कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से समन्वय कर झूठे मुकदमों की भी जांच कराई जाएगी।

See also  दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की बैठक में गुमला को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की गूंज,- सांसद सुखदेव भगत ने नई रेललाइन, ठहराव और ट्रेनों के विस्तार की रखी मांग

2 1

 

गढ़वा में ज्वेलरी शॉप से 50 लाख की चोरी, सोना-चांदी, कैश के साथ CCTV का हार्डडिस्क भी ले उडे़ चोर

सांसद ने दो टूक कहा कि यदि किसी ने जबरन ट्रकों का परिचालन बंद किया तो ट्रक ओनर एसोसिएशन अपने अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी। जरूरत पड़ी तो हिंडाल्को के हेड ऑफिस के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक में सांसद सह समिति के संरक्षक सांसद सुखदेव भगत, संयोजक शाहिद अहमद बेलू, इस्लाम अंसारी सहित इरशाद अहमद, विजय जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, पंकज सिंह, सुशीला देवी, राणा प्रताप सिंह, जितेंद्र यादव, शमसुल अंसारी, हिमांशु सिंह, संग्राम सिंह, फिरोज अंसारी, गुड्डू साहू, दाऊद आलम, संतोष साहू, अंशु सिंह, गोल्डन कुरैशी, संग्राम सिंह, नागेंद्र, संजू सिंह, अमजद अहमद, अबू सुफियान, अभिषेक कुमार, बंटी, साजिद खान, बरकत अंसारी, खुर्शीद आलम, असीम बबलू, कयूमुद्दीन, इम्तियाज खान, तजमुल खान, जफर खान, समीम खान, नसीरुद्दीन अंसारी, साबिर राय, पिंटू राय, फैज कुरैशी, अमर साहू, वैभव साहू, सोनल, माजिद चौधरी, मंजू, तनवीर अंसारी, जफर इकबाल, आसिफ खान, इश्तियाक सुलेमानी, इब्राहिम सुलेमानी, मेराज कुरैशी, हाजी शमशेर कुरैशी, गुड्डू किरण, शाकिर अंसारी, साबिर अंसारी, अकबर अंसारी, जियाउल अंसारी, मिनहाज कुरैशी, एजाज कुरैशी उर्फ गुर्जर, अब्दुल कुद्दूस अंसारी, मुर्शीद अंसारी, संजू साहू, विष्णु गुप्ता, तैयब अंसारी, मोहम्मद सदीक, मोहम्मद एजाज, मोहम्मद पप्पू, विनय राम, बिनु, सचिन साहू, कलीम अंसारी, नौशाद अंसारी, मजहर खान, इंजमाम अंसारी, इमरान अहमद एवं कलीम खान सहित बड़ी संख्या में ट्रक ऑनर उपस्थित थे।

See also  सीता सोरेन के JMM छोड़ने पर कल्पना ने तोड़ी चुप्पी, परिवार को लड़ाकर BJP घर में घुसी है, अभी संघर्ष का समय है

WhatsApp Image 2025 12 25 at 7.26.21 PM

एक करोड़ का इनामी नक्सल कमांडर गणेश उइके मारा गया, ओडिशा में सुरक्षाबलों को मिली सफलता

ट्रक भाड़ा कटौती पर भड़के ट्रक ओनर
बैठक में हिंडाल्को के ट्रांसपोर्टर एनकेसीपीएल द्वारा वर्ष 2010-12 से प्रति टन चार रुपये की कटौती का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा। ट्रक ओनर ने इसे अवैध और चोर दरवाजे से की जा रही कटौती बताया। आरोप लगाया गया कि कंपनी का अब तक विधिवत कार्यालय भी नहीं खुला है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ट्रक मालिकों ने सर्वसम्मति से आरोप लगाया कि हिंडाल्को कंपनी के अधिकारी का रवैया तानाशाहीपूर्ण है और ट्रक भाड़ा कटौती में उनकी संलिप्तता है। संचालन समिति ने मांग किया है कि निष्पक्ष जांच के लिए उन्हें पद से हटाया जाए, ताकि ट्रक मालिकों को न्याय मिल सके।

WhatsApp Image 2025 12 25 at 7.26.22 PM

झारखंड में तीन दिनों तक चलेगी शीतलहर, रांची समेत 17 जिलों में अलर्ट जारी, कांके में पहाड़ों जैसी ठंड, शिमला से भी नीचे गया तापमान

See also  50 लाख गबन केस में ट्विस्ट, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को क्लीन चिट देने वाले अफसरों पर चलेगा मुकदमा

मारपीट व झूठे मुकदमों का भी मुद्दा छाया रहा
बैठक में संचालन समिति के सदस्यों के साथ मारपीट और झूठे मुकदमों में फंसाने के मामलों पर भी रोष जताया। ट्रक मालिकों ने इसे आंदोलन को दबाने की साजिश करार दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now