पटनाः बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों विदेश के दौरे पर है। विधानसभा सत्र के दौरान ही वो अपनी पत्नी राजश्री के साथ विदेश घूमने चले गये। तेजस्वी यादव के विदेश दौरे को लेकर जेडीयू के विधानपार्षद नीरज कुमार ने बड़े गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने इसको लेकर बिहार के डीजीपी को पत्र लिखा है और मांग किया है कि तेजस्वी यादव के विदेश भ्रमण पर कड़ी नजर रखनी चाहिए क्योंकि उनके साथ हिस्ट्रीशीटर रमीज नेतम खान गया है।
थावे मंदिर में चोरी का मास्टरमाइंड LLB का छात्र गिरफ्तार, गूगल पर डिजाइन देखकर बनाई थी प्लानिंग
नीरज कुमार ने कहा कि उन्हें मीडिया से इस बात की जानकारी मिली है कि रमीज नेतम खान उत्तरप्रदेश के बलरामपुर जिले का रहने वाला है और हत्या के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। नीरज कुमार ने अपने एक्स पर लिखा कि मीडिया के अनुसार@yadavtejashwi जी का हिस्ट्री-शीटर रमीज़ नेमत खान के साथ विदेश भ्रमण पर गए हैं। आशंका है कि मोतिहारी विधानसभा से@RJDforIndia प्रत्याशी देवा गुप्ता भी उस यात्रा में शामिल हो, जिस पर 28 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं व ₹1 लाख का इनाम घोषित है।
DGP, बिहार को पत्र।
मीडिया के अनुसार @yadavtejashwi जी का हिस्ट्री-शीटर रमीज़ नेमत खान के साथ विदेश भ्रमण पर गए हैं।
आशंका है कि मोतिहारी विधानसभा से @RJDforIndia प्रत्याशी देवा गुप्ता भी उस यात्रा में शामिल हो, जिस पर 28 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं व ₹1 लाख का इनाम घोषित है। pic.twitter.com/tWK3fsYrjR
— Neeraj kumar (@neerajkumarmlc) December 24, 2025
15 नीलगाय को बिहार में मारी गई गोली, किसानों की फसल बचाने की कवायद
रमीज नेतम खान कौन है
बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी गठबंधन की बुरी तरह हार होने के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के साथ जब टकराव की खबरे आई तक जाकर रमीज नेतम खान का नाम सबसे पहले आया। रोहिणी ने रमीज का नाम लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। रोहिणी ने संजय यादव के साथ रमीज पर भी जमकर निशाना साधा था। रमीज के बारे में बताया जाता है कि वो तेजस्वी यादव के साथ ही क्रिकेटर था। रमीज ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव की कैंपेनिंग और चुनाव से जुड़े अन्य कामों को संभाला था। रमीज नेतम खान बलरामपुर के चर्चित नेता रिजवान जहीर का दामाद हैं। रिजवान जहीन अभी मर्डर केस में जेल के अंदर बंद है। इस मामले में रमीज भी अभियुक्त है। रमीज को 2022 में गिरफ्तार भी किया गया था। रमीज तेजस्वी यादव का बेहद करीबी माना जाता है।
मेयर पति देवा गुप्ता
नीरज कुमार ने रमीज के साथ साथ मोतिहारी से आरजेडी के प्रत्याशी रहे देवा गुप्ता के भी तेजस्वी यादव के साथ विदेश यात्रा में शामिल होने का आरोप लगाया है। देवा गुप्ता की पत्नी मेयर है। मेयर पति देवा गुप्ता मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला के रहने वाले है। पुलिस ने उसपर हत्या के मामले में एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है। देवा गुप्ता पर 28 आपराधिक मामले दर्ज है। देवा गुप्ता दो मामलों में फरार चल रहा है।




