दरभंगाः नेहरा थाना क्षेत्र के नेहरा धूंसी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार सभी तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना रात्रि करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बीआर07एटी6343 जो नेहरा नरसिंह होम संचालक की है, उसी कार से सभी लोग कहीं गए हुए थे, जो रात्रि करीब 11 बजे वापस नेहरा आ रहे थे।
जिस महिला डॉक्टर का नीतीश कुमार ने खींचा था हिजाब उसने छोड़ा बिहार, अब नहीं करेगी नौकरी
गाड़ी स्वयं नरसिंह होम संचालक शम्भू यादव चला रहे थे। जानकारी के अनुसार गाड़ी में ड्राइवर शम्भू यादव, रोहित सहनी, अजय सहनी एवं सुजीत सहनी सवार थे। सभी नेहरा गांव के ही निवासी हैं। ड्राइवर ने सबसे पहले रोहित सहनी को उनके घर पर उतारा।
Neha Kakkar के लॉलीपॉप वाले गाने पर बवाल, डांस मूव्स को अश्लील बता भड़के लोग
फिर सुजीत एवं अजय को उनके घर नहर के पास स्थित मखान फोड़ी छोड़ने के लिए गए। जहां गाड़ी नहर में गिर गई। नहर में पानी होने के कारण गाड़ी पानी में डूब गई। जिसमें दम घुटने से गाड़ी मालिक सह नरसिंह होम संचालक शम्भू यादव, अजय सहनी एवं सुजीत सहनी की मौत हो गई।
ED ने मल्टी लेबल मार्केटिंग घोटाले में चंद्रभूषण और प्रियंका सिंह को किया गिरफ्तार ,307 करोड़ के घोटाला मामले में पति-पत्नी से पूछताछ
घटना की जानकारी एक घंटे बाद लोगों को हुई और इसकी सूचना थाना को दिया गया। थाना पुलिस के आने के बाद गाड़ी से शव को बाहर निकाला गया और गाड़ी को भी बाहर निकाला गया।तीनों मृतक नवयुवक हैं और तीनों शादीशुदा हैं। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




