जिस महिला डॉक्टर का नीतीश कुमार ने खींचा था हिजाब उसने छोड़ा बिहार, अब नहीं करेगी नौकरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 17, 2025

जिस महिला डॉक्टर का नीतीश कुमार ने खींचा था हिजाब उसने छोड़ा बिहार, अब नहीं करेगी नौकरी

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयुष चिकित्सकों के लिए आयोजित नियुक्ति कार्यक्रम में महिला के हिजाब को खींचने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। महिला डॉक्टर नुसरत प्रवीण के भाई ने कहा है कि उनकी बहन इस मामले से बहुत आहत हो गई है और उसके नौकरी नहीं करने का फैसला किया है। 15 दिसंबर को हुई इस घटना के बाद नुसरत बिहार छोड़कर अपने परिवार के पास कोलकाता चली गई है।

नीतीश कुमार पर मुस्लिम महिला का हिजाब खींचने का आरोप, आरजेडी और कांग्रेस ने किया हमला
एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए नुसरत प्रवीण के भाई ने कहा कि 20 दिसंबर को उसे अपना पद संभालना था। लेकिन वह अभी सदमे में है। इस घटना को वह भूल नहीं पा रही है।इस घटना के कारण नुसरत इस समय मानसिक आघात के दौर से गुजर रही है और उसने काम पर नहीं जाने का इरादा कर लिया है।हालांकि, उनका यह भी कहना था कि परिवार इस बात को समझाने की कोशिश कर रहा है कि गलती किसी और की है। इसलिए उन्हें अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए लेकिन आत्मसम्मान को पहुंची चोट के कारण नुसरत पीछे हट गई है। नुसरत के भाई का स्पष्ट रूप से कहना था कि जब तक वह इस ट्रॉमा से बाहर नहीं आएगी, काम पर लौटना संभव नहीं होगा।

See also  झारखंड में आठवीं क्लास का पेपर हुआ लीक, Youtube पर मौजूद थे सवाल और जवाब

हिजाब नहीं हटाना चाहिए था, मांफी मांगें सीएम नीतीश कुमार; इमारत-ए-शरिया के सचिव भड़के
लॉ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं भाई
मिली खबर के मुताबिक, नुसरत प्रवीण के भाई कोलकाता में है और उन्होंने वहीं पर इंग्लिश मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में यह सारी बातें कही हैं। बताया जा रहा है कि नुसरत के भाई कोलकाता की एक गवर्नमेंट लॉ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।बता दें कि कुछ रोज पहले ही आयुष चिकित्सकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नुसरत प्रवीण के हिजाब को हटाया था। इससे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा था। इसके बाद हिजाब को हटाने वाला वीडियो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया था। इस पूरे घटना को लेकर के विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी प्रतिक्रिया भी थी।

नीतीश कुमार को पाकिस्तान के डॉन ने दी धमकी, हिसाब उठाने को लेकर मांगे माफी नहीं तो अंजाम तय
बीजेपी के प्रभाव में आकर हुए ऐसे
इस घटना के बाद राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पार्टी में तीखी प्रतिक्रिया दी थी। राष्ट्रीय जनता दल ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला था, वहीं कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार ऐसे नहीं थे। वह बीजेपी के प्रभाव में आकर के ऐसे हो गए हैं। अब इन सब खबरों के बाद नुसरत प्रवीण के परिवार की प्रतिक्रिया सामने आई है।

See also  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा हिजाब विवाद के बाद बढ़ाई गई, सोशल मीडिया पर मिल रही थीं धमकी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now