कोडरमाः सतगावां थाना क्षेत्र में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना सतगावां से रांची जा रही सागर यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलटने से हुई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को कोडरमा सदर अस्पताल रेफर किया गया। दुर्घटना का कारण तेज गति और कोहरा बताया जा रहा है।
हजारीबाग खासमहल जमीन घोटाला में कार्रवाई, ACB ने विजय सिंह को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार सतगावां से रांची जाने वाली सागर नामक बस जो प्रतिदिन सतगावां से रांची जाती है, सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे जैसे ही सतगावां थाना क्षेत्र के अंगार मोड़ के समीप पहुंची वह अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही सतगावां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की तत्परता और सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगांवा पहुंचाया , जहां सभी घायलों का ईलाज किया जा रहा है। घायलों में 3 की स्थिति नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मानें तो बस काफी गति में चल रही थी और यही वजह रही कि अंगार मोड़ के पास तीखे घुमाव के कारण बस चालक का बस पर संतुलन नहीं रहा और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
रांची के डोरंडा में सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग का वीडियो वायरल, कोयलांचल शांति सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली जिम्मेदारी
सतगावां से रांची जा रही सागर यात्री बस (संख्या जेएच-02बीटी-5673) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 11 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में सचिन कुमार (18), रानी देवी (41), अंकित कुमार (20), रामस्वरूप प्रसाद यादव (55), काजल कुमारी (18), रिया कुमारी (17), दीपक कुमार (19), राहुल कुमार (25), राजेश कुमार (24), ललिता कुमारी (29), हर्षील कुमार (5), ब्रह्मदेव प्रसाद यादव (62), एसआई अरविंद सिंह (58) समेत कई अन्य शामिल हैं।




