हजारीबाग खासमहल जमीन घोटाला में कार्रवाई, ACB ने विजय सिंह को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2025

हजारीबाग खासमहल जमीन घोटाला में कार्रवाई, ACB ने विजय सिंह को किया गिरफ्तार

रांचीः हजारीबाग खासमहल जमीन घोटाला मामले में एसीबी ने विजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने उन्हें हजारीबाग से गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले शराब घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे और तत्कालीन खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा को गिरफ्तार किया गया था।

रांची के डोरंडा में सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग का वीडियो वायरल, कोयलांचल शांति सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली जिम्मेदारी
उल्लेखनीय है कि एसीबी ने इस मामले की प्राथमिक जांच (प्रीलिमिनरी इंक्वायरी) पहले ही कर ली थी, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। हजारीबाग की लगभग 2.75 एकड़ खासमहल की जमीन 1948 में एक ट्रस्ट को 30 साल के लिए लीज पर दी गई थी। इस लीज को 1978 में 2008 तक के लिए नवीनीकृत (रिन्यूअल) किया गया था। एसीबी की जांच में पाया गया कि 2008 से 2010 के बीच एक साजिश के तहत इस जमीन को सरकारी बताकर 23 निजी व्यक्तियों को आवंटित कर दिया गया।

See also  झारखंड में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत 7 की हालत गंभीर, मृतक युवती की चार दिन पहले हुई थी शादी

JPSC ने जेट फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई, डिग्री प्रमाणपत्र के लिए विश्वद्यिालयों में लग गई थी भीड़
जांच में पता चला कि लीज के रिन्यूएल के दौरान तत्कालीन खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा ने जानबूझकर ‘ट्रस्ट सेवायत’ शब्द को हटा दिया था। ऐसा इसलिए किया गया, ताकि जमीन को सरकारी दिखाया जा सके और अवैध रूप से उसका हस्तांतरण (ट्रांसफर) किया जा सके।नियमानुसार, ट्रस्ट की जमीन किसी और को हस्तांतरित नहीं की जा सकती थी, फिर भी ऐसा किया गया। वर्तमान में इस भूमि पर बहुमंजिले व्यावसायिक भवन खड़े हैं, जो अवैध हस्तांतरण का परिणाम है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now